एक और मशहूर पंजाबी सिंगर-एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी

Untitled 1 copy 39
  • परमीश वर्मा की धमकी का लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर आरोप, बढ़ाई गई सुरक्षा

नया लुक संवाददाता

चंडीगढ़। बॉलीवुड-पंजाबी सिंगर B-PRAAK के बाद अब पंजाबी इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर-एक्टर परमीश वर्मा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। खबरों के मुताबिक, यह धमकी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से दी गई है। बताया जा रहा है कि परमीश वर्मा को एक थ्रेट कॉल आया, जिसमें उनसे 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। धमकी में कहा गया कि यदि रकम नहीं दी गई तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इस घटना के बाद सिंगर और उनका परिवार दहशत में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और परमीश वर्मा व उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें

चुनावी खर्च पर लग सकती है नई सीमा? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब

यह पहला मौका नहीं है जब परमीश वर्मा गैंगस्टरों के निशाने पर आए हों। 13 अप्रैल 2018 की रात मोहाली में उन पर जानलेवा हमला हुआ था। उस समय गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा और उसके साथियों ने कथित तौर पर 20 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर सेक्टर-91 के पास उन पर फायरिंग की थी। हमले के वक्त परमीश किसी कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। अचानक उनकी कार पर गोलियां चलाई गईं, जिसमें उनके पैर में गोली लगी। हैरानी की बात यह रही कि घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने खुद कार चलाते हुए पुलिस को सूचना दी।

बाद में उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हमले के बाद दिलप्रीत बाबा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धमकी दी थी कि “अगली बार नहीं बचेगा।” हालांकि जुलाई 2018 में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था। हाल ही में सितंबर 2025 में अंबाला में फिल्म ‘शेरा’ की शूटिंग के दौरान नकली गोली लगने से परमीश वर्मा के चेहरे पर चोट आ गई थी। हालांकि यह हादसा शूटिंग का हिस्सा था और बाद में उनकी हालत स्थिर बताई गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इंडस्ट्री और फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और जल्द आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

हाईकोर्ट में सुनवाई, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर निगाहें

युवाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रियता

परमीश वर्मा पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। ‘ले चक मैं आ गया’, ‘गाल नी कडनी’, ‘आम जेहे मुंडे’ और ‘सब फड़े जानगे’ जैसे सुपरहिट गानों से उन्होंने युवाओं के बीच खास पहचान बनाई है। अपने स्टाइलिश लुक और दमदार परफॉर्मेंस के लिए मशहूर परमीश का सफर संघर्षों से भरा रहा है। इंडस्ट्री में आने से पहले वे ऑस्ट्रेलिया में छोटे-मोटे काम करते थे और डबल शिफ्ट लगाकर मेहनत करते थे। आज भी वे अपने संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हो जाते हैं।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, बनेंगे सफलता के योग

Today’s Horoscope मेष : आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से कर्ज लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए कर्ज का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। वृषभ : आज का दिन बहुत व्यस्त रहेंगे। […]

Spread the love
Read More
Minister of Education
Delhi homeslider National

प्रहलाद जोशी बनाए गए केंद्रीय शिक्षा मंत्री

नया लुक ब्यूरो Minister of Education प्रहलाद जोशी भारत के नए शिक्षा मंत्री नियुक्त किए गए हैं। उन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद 25 जुलाई 2026 को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे कर्नाटक के धारवाड़ से पांच बार के लोकसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। राजनीतिक बैकग्राउंड: आरएसएस से जुड़ाव: राजनीति […]

Spread the love
Read More
Vaibhav Ishan
homeslider Sports

‘वैभव हमारी गलतियां न दोहराए’, ईशान किशन ने खोला टीम इंडिया के ‘प्रोटेक्शन प्लान’ का राज

Vaibhav-Ishan महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में सनसनी बन चुके वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने बड़ा खुलासा किया है। ईशान ने बताया कि भारतीय ड्रेसिंग रूम के सीनियर खिलाड़ी मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वैभव का ध्यान सोशल मीडिया और बाहरी शोर की बजाय […]

Spread the love
Read More