आयकर छापे में बसपा विधायक उमाशंकर के यहां से करोड़ों की नकदी बरामद

WhatsApp Image 2026 02 26 at 12.52.42 PM

लखनऊ। आयकर विभाग ने बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर से जुड़े ठिकानों पर देर रात तक व्यापक कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार विभाग की 50 से अधिक अधिकारियों की टीम ने लखनऊ समेत 30 से ज्यादा स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई टैक्स चोरी और बेनामी संपत्ति से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक अब तक करीब 3 करोड़ रुपये की नगदी बरामद की जा चुकी है, जबकि कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जांच एजेंसियों के हाथ लगे हैं। यह दस्तावेज विशेष रूप से सोनभद्र और मिर्जापुर में अवैध खनन गतिविधियों से जुड़े बताए जा रहे हैं। इन दस्तावेजों में कथित रूप से कई अधिकारियों के नाम और उन्हें दी जाने वाली रकम का उल्लेख भी सामने आया है। जांच एजेंसियों को इस बात की भी आशंका है कि अवैध कमाई को विभिन्न कंपनियों के माध्यम से निवेश किया गया। छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी और साई राम इंटरप्राइजेज के नाम से सड़क निर्माण और खनन से जुड़े कार्य किए जाने के संकेत मिले हैं।

ये भी पढ़ें

अपर आयुक्त गोरखपुर को नौतनवां तहसील के अधिवक्ताओं ने सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन पत्र

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस पूरे मामले में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट भी अहम मानी जा रही है। रिपोर्ट में सोनभद्र में अवैध खनन के कारण लगभग 60 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का जिक्र किया गया था। इसी रिपोर्ट के आधार पर विधायक से जुड़े ठिकानों को जांच के दायरे में लिया गया। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इस कार्रवाई से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

BBD: अध्यापक के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

नकदी व जेवरात बटोर ले गए बेखौफ चोर, पुलिस सक्रियता की खुली पोल BBD चौकी क्षेत्र के सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ के BBD पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में दिनदहाड़े धावा […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

मिशन शक्ति: कुंवर ग्लोबल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

ए अहमद सौदागर Lucknow: डरो नहीं… डर के आगे जीत है। यह वह हौसला है जो इन दिनों कमिश्नरेट पुलिस के भीतर है। महिला सुरक्षा के लिए पुलिस स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक कर रही है। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत शुक्रवार को चिनहट क्षेत्र स्थित कुंवर ग्लोबल स्कूल में DCP पूर्वी डॉ […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

भाजपा नेता नीरज गुप्ता की अगुवाई में कैबिनेट मंत्री के आवास पर हुई महत्वपूर्ण बैठक

ए अहमद सौदागर Lucknow:  गौतम पल्ली मार्ग पर कैबिनेट मंत्री एवं राज्य सभा सांसद धर्मपाल सिंह के आवास पर शुक्रवार को भाजपा नेता नीरज गुप्ता की मौजूदगी में एक अहम बैठक की गई। बताया गया कि यह बैठक स्वामी ब्रह्मानंद लोधी सेवा ट्रस्ट के देखरेख में की गई। ये भी पढें यूएन में बोला भारत- मध्य पूर्व में स्थिरता जरूरी, एक करोड़ प्रवासियों की सुरक्षा अहम इस मौके पर […]

Spread the love
Read More