तेज रफ्तार सवारी से भरी डबल डेकर बस पलटी, पांच लोगों की मौत

WhatsApp Image 2026 02 24 at 1.35.20 PM

 

  • चारों ओर मची चीख-पुकार, पुलिस बचाव कार्य में जुटी
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खेमा खेड़ा गांव के पास हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित खेमा खेड़ा गांव के सोमवार को लुधियाना से दरभंगा जा रही डबल डेकर बस चालक की लापरवाही ने पांच यात्रियों की जान ले ली। सूचना मिलते ही पुलिस फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और क्रेन के साथ मौके पर पहुंची और आनन-फानन में बस में फंसे लोगों को बाहर निकालवाकर अस्पताल भिजवाया जहां, पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक लुधियाना से सवारी भरकर डबल डेकर बस चालक दरभंगा बिहार लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि बस जैसे ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित खेमा खेड़ा गांव के पास पहुंची थी कि तभी चालक को झपकी आ गई और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल पर सस्पेंस, क्या कोलकाता से छिन जाएगी ईडन गार्डन्स की मेजबानी?

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

घटना की खबर मिलते मौके पर पहुंचे पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया गया है। वहीं इस हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए घायलों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

अलीगंज: अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का, महिला सहित गैंग का भंडाफोड़, 16 ठग गिरफ्तार

अमेरिकी नागरिकों से भी करते थे करोड़ों की ठगी ए अहमद सौदागर Lucknow : अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित कपूरथला में बीते कुछ दिनों से चल रहे फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पुलिस ने रिध्या प्लाजा में छापेमारी कर मौके युवक व युवतियों समेत कुल सोलह लोगों को गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तारी के दौरान हुई पूछताछ […]

Spread the love
Read More
Analysis Uttar Pradesh

सेवा संकल्प कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान

Barabanki : रामसनेहीघाट बाराबंकी शिक्षा क्षेत्र बनीकोडर अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय रेहरिया में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति क्षमता और […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

Today’s Horoscope मेष :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना […]

Spread the love
Read More