बोले-भारत की छवि को खराब करने वालों के खिलाफ होनी चाहिए कठोरतम कार्रवाई

YOGI 1
  • यूपी में पहली बार हमने आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत कियाः मुख्यमंत्री
  • CM योगी ने भारत मंडपम में कांग्रेस की हरकतों की निंदा 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट 2026-27 में चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने पहली बार सदन के अंदर अपना आर्थिक सर्वेक्षण भी प्रस्तुत किया है। इसके लिए काफी दिनों से काम चल रहा था। मैंने वित्त मंत्री से कहा कि काम किया है तो आंकड़े सभी के सामने आने ही चाहिए। CM योगी ने कहा कि सरकार द्वारा निरंतर किए जाने वाले प्रयासों का परिणाम है कि यूपी ने लॉ एंड ऑर्डर, रिस्क से स्टेबल व निवेश के ड्रीम डेस्टिनेशन के रूप में खुद को स्थापित करने में सफलता पाई है। यह यूपी की नई पहचान बनी है। अब हमें हर स्तर पर ट्रिपल टी (टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट, ट्रांसफॉर्मेशन) देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें

बजट पर चर्चा : मुख्यमंत्री ने विधानसभा में नीति आयोग और कैग की रिपोर्ट का दिया हवाला

CM ने कहा कि इंडस्ट्री 4.0 ने ऑटोमेशन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, बिग डाटा व एआई के माध्यम से हमारी बढ़त बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर पहली बार एआई इंपैक्ट समिट दिल्ली में चल रहा है। इसमें 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। भारत इस फील्ड का नया लीडर बनकर उभरा है। सीएम ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इंडस्ट्री- 5.0 की चर्चा की, बोले- इंडस्ट्री 5.0 के जरिए टेक्नोलॉजी केंद्रित नया मॉडल आ रहा है, यह मानव केंद्रित व मूल्य आधारित औद्योगिक व्यवस्था की स्थापना पर आधारित होना है। CM ने एआई की भूमिका पर भी चर्चा की।

ये भी पढ़ें

बजट सत्र 2026-27 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश विधान सभा में CM योगी आदित्यनाथ का संबोधन

योगी ने कहा कि पूरा देश व दुनिया भारत की तरफ देख रही है। एक तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में खुद को बड़ी ताकत के रूप में स्थापित किया है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के युवा संगठन ने भारत मंडपम में शर्मनाक घटना करने का प्रयास किया है। दुनिया में भारत की छवि को खराब करने का प्रयास हुआ है, जिसकी हम निंदा करते हैं। कांग्रेस नेता देश की कीमत पर खिलवाड़ करना चाहते हैं। सीएम ने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप होते हैं, लेकिन जहां 100 से अधिक देश के लोग भागीदार बन रहे हैं, वहां देश की छवि के साथ खिलवाड़ और उत्पात मचाकर अराजकता फैलाने का प्रयास हुआ है, हर भारतवासी को इसकी निंदा करनी चाहिए। भारत की छवि को खराब करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए।

Spread the love

New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम? बारिश के आसार कम, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

New Delhi: दिल्ली-NCR में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह के समय कई इलाकों में बारिश हुई, जिसके बाद लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ उमस ने परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, रविवार को भी दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में बादल […]

Spread the love
Read More
Health homeslider Lifestyle

हजारों घंटे आसमान में उड़ने का असर? एयरक्रू में कैंसर के जोखिम पर बड़ा खुलासा

पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का खतरा ज्यादा? Pilot Cancer Risk: आसमान में हजारों घंटे बिताने वाले पायलट और फ्लाइट अटेंडेंट्स के स्वास्थ्य को लेकर एक नई स्टडी ने चिंता बढ़ाई है। रिसर्च में पाया गया कि 500 से अधिक अलग-अलग पेशों की तुलना में फ्लाइट अटेंडेंट्स और पायलट्स में रेडिएशन से जुड़े कैंसर […]

Spread the love
Read More
Sugar prices
Business homeslider

चीनी के दाम ने बढ़ाई टेंशन, ₹70 किलो तक पहुंचा भाव; खड़गे ने उठाए सवाल

Sugar prices: देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को चीनी के बढ़ते दाम और घटते स्टॉक को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जब भारत को चीनी उत्पादन में आत्मनिर्भर बताया जाता है, तो फिर विदेश से चीनी […]

Spread the love
Read More