असम की सियासत गरमाई: प्रियंका गांधी बोलीं-ध्रुवीकरण नहीं, विकास पर हो बात

PTI02 19 2026 000699A
असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। इसी क्रम में प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुवाहाटी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए संवेदनशील मुद्दों का इस्तेमाल करना किसी भी नेता को शोभा नहीं देता।

असम में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन के तौर पर पहुंचीं प्रियंका गांधी ने कहा कि नेताओं को जनता के मुद्दों पर बात रकनी चाहिए, न कि ध्रुवीकरण की राजनीति करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “चुनाव के समय दो तरह के नेता सामने आते हैं—एक वे जो जनता के सामने अपनी योजनाएं और विज़न रखते हैं, और दूसरे वे जो समाज को बांटने की कोशिश करते हैं। हमारी राजनीति कभी भी विभाजन की नहीं रही है।”

इस दौरान उन्होंने असम के लोकप्रिय गायक ज़ुबीन गर्ग के निधन का भी उल्लेख किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि ज़ुबीन गर्ग केवल एक कलाकार नहीं थे, बल्कि असम की आत्मा की आवाज़ थे। उनके गीतों में प्रेम, एकता और असम की अस्मिता झलकती थी। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील विषयों को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करना उचित नहीं है।

लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई और उनके परिवार पर हो रहे कथित हमलों को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत हमलों से लोकतंत्र मजबूत नहीं होता, बल्कि राजनीति का स्तर गिरता है।

उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस की लड़ाई असम की संस्कृति, सभ्यता और भाईचारे को बचाने की है। प्रियंका गांधी का यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है और विभिन्न दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Today’s Horoscope मेष : व्यावसायिक संदर्भ में अपने आप को साबित करने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। वरिष्ठों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र स्वभाव ही सफलता की कुंजी है। सुनिश्चित करें कि कोई आपका विरोध न कर […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई

New Delhi:  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब दीपके पंचकुइयां रोड स्थित NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने उन्हें एहतियाती हिरासत में लेने […]

Spread the love
Read More
Jio IPO
Business homeslider

लिस्टिंग पर 20% तक रिटर्न की उम्मीद, ब्रोकरेज फर्मों ने दी निवेश की सलाह

Jio IPO:  जियो प्लेटफॉर्म्स के संभावित आईपीओ को लेकर शेयर बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ब्रोकरेज फर्मों के सकारात्मक आकलन के बीच कंपनी की लिस्टिंग पर 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह अनुमान है और वास्तविक लिस्टिंग प्रदर्शन बाजार के माहौल, IPO […]

Spread the love
Read More