दून मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों के लिये एंटी-रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

a8736ab7 d581 40b1 9512 91bc3983e60e

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में प्राचार्या डॉ. गीता जैन की अध्यक्षता में एमबीबीएस एवं एमडी/एमएस विद्यार्थियों हेतु एंटी-रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रैगिंग-विरोधी संवेदनशीलता, मानवीय मूल्यों, व्यावसायिक नैतिकता तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्या डॉ. गीता जैन ने स्पष्ट किया कि संस्थान में रैगिंग के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति लागू है। रैगिंग से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत पर कठोर अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक, सहयोगात्मक एवं गरिमामय परिसर संस्कृति बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अधिवक्ता कविता शर्मा ने रैगिंग की परिभाषा, उसके दुष्परिणाम एवं विधिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस मुख्यालय देहरादून से पुलिस उपाधीक्षक श्री योगेंद्र चंद ने रैगिंग से संबंधित प्रचलित कानूनों, दंडात्मक प्रावधानों तथा विद्यार्थियों के अधिकारों पर प्रकाश डाला। विधि विशेषज्ञ डॉ. बैजनाथ (पेट्रोलियम एवं ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय, देहरादून) ने वरिष्ठ एवं कनिष्ठ विद्यार्थियों के मध्य स्वस्थ एवं सकारात्मक संबंध स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में एंटी-रैगिंग समिति के सदस्य — डॉ. गजाला रिज़वी (पैथोलॉजी), डॉ. जया नवानी (मनो रोग विभाग), डॉ. आरती नेगी (माइक्रोबायोलॉजी), डॉ. गौरव गुप्ता (बायोकेमिस्ट्री) तथा डॉ. कुलदीप सिंह (पीडियाट्रिक्स) उपस्थित रहे। समापन अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने रैगिंग मुक्त परिसर बनाए रखने का संकल्प लिया। संस्थान प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया कि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के लिए कोई स्थान नहीं है तथा प्रत्येक छात्र-छात्रा की गरिमा, सुरक्षा एवं सम्मान सर्वोपरि है।

Spread the love

Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More