उत्तराखण्ड में नशे के विरुद्ध कार्रवाई तेज करने और परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश

WhatsApp Image 2026 02 19 at 11.28.32 AM

उत्तराखण्ड देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने राज्य में नशे के विरुद्ध कार्रवाई को तेज करने और धनाभाव के कारण लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयोजित अलग-अलग समीक्षा बैठकों में उन्होंने एनडीपीएस मामलों के त्वरित निस्तारण, नशा मुक्ति केंद्रों की स्थापना, जागरूकता अभियान चलाने तथा “मिसिंग लिंक फंडिंग” के माध्यम से अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

एनसीओआरडी की 10वीं राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए 546 लंबित प्रकरणों में दो माह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवेचना और प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कर नशा तस्करों को कड़ी सजा दिलाई जाए। साथ ही पौड़ी के कोटद्वार में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने, सभी जिलों के अस्पतालों में 5 से 10 बेड डी-एडिक्शन के लिए आरक्षित करने और स्कूल-कॉलेजों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने को कहा। ड्रग डिटेक्शन किट के उपयोग, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में निगरानी और एंटी ड्रग क्लबों को सक्रिय करने पर भी जोर दिया गया।

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में 33 हजार से ज्यादा शिकायतों का समाधान

वहीं, “मिसिंग लिंक फंडिंग” की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों की अधूरी और आंशिक रूप से वित्तपोषित परियोजनाओं के प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त धनराशि मिलने से लंबित परियोजनाओं को पूरा कर जनहित के कार्यों को तेजी दी जा सकेगी। वित्त विभाग को प्रस्तावों का परीक्षण कर आवश्यक स्वीकृति देने तथा जिलाधिकारियों को पूर्ण परियोजनाओं का संचालन सुनिश्चित करने और उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और परिणामोन्मुख कार्यप्रणाली अपनाते हुए राज्यहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा।

 

 

Spread the love

Auspicious Moment
homeslider Religion

क्या होता है मुहूर्त

कैसे बदल सकता है ये आपका भाग्य Auspicious Moment: मुहूर्त को भारतीय ज्योतिष में किसी कार्य विशेष को प्रारंभ एवं संपादित करने हेतु एक निर्दिष्ट शुभ समय कहा गया है। ज्योतिष के अनुसार शुभ मुहूर्त में कार्य प्रारंभ करने से कार्य बिना किसी रुकावट के और शीघ्र संपन्न होता है। चाहे प्रश्न शास्त्र हो या […]

Spread the love
Read More
UP Transfer News
homeslider Uttar Pradesh

UP Transfer News: योगी सरकार ने किए 38 IAS-PCS अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने शनिवार को 15 IAS अधिकारियों के साथ 23 PCS अधिकारियों का तबादला किया। नई तबादला सूची में मुख्य विकास अधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों, कुलसचिवों और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। शासन की ओर […]

Spread the love
Read More
new delhi
homeslider National

सूखे से बेहाल कर्नाटक, खरगे ने PM मोदी से मांगी केंद्रीय सहायता

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में गंभीर सूखे की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे व्यक्तिगत और तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। खरगे ने शनिवार को पत्र के जरिए प्रधानमंत्री को कर्नाटक में सूखे की स्थिति से अवगत कराया और कहा कि राज्य में सितंबर […]

Spread the love
Read More