धामी ने देहरादून जनपद को मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी और पांच लाख रुपये का चेक सौंपा

Untitled 3 copy 26

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ननूरखेड़ा में मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025-26 के समापन समारोह में देहरादून जनपद को विजेता ट्रॉफी एवं 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भव्य समापन केवल एक प्रतियोगिता का अंत नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के उज्ज्वल खेल भविष्य की नई शुरुआत है। खेल आयोजन आज हमारे गाँव-गाँव, न्याय पंचायतों और दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान देने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उत्तराखंड में खेल प्रतियोगिताएं अब जनचेतना का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि भी बन चुका है। इस आयोजन में 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खिलाड़ियों के खातों में भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है। उत्तराखंड को देवभूमि के साथ खेलभूमि के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर आगे बढ़ी है। 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल और भव्य आयोजन इसका सशक्त प्रमाण बना है, जिसने उत्तराखंड का मान पूरे देश में बढ़ाया है। इन खेलों में हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर 7वाँ स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है। हमारे स्टेडियम, प्रशिक्षण केंद्र और सुविधाएँ अब राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए भी सक्षम हो चुकी हैं। सरकार द्वारा राज्य में स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान पर कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियाँ स्थापित की जाएँगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की नई खेल नीति में खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अनेक प्रावधान किए गए हैं। हल्द्वानी में प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है। इसमें खिलाड़ी आधुनिक कोचिंग, खेल विज्ञान और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना और मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को मासिक छात्रवृत्ति के साथ-साथ खेल उपकरण खरीदने के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। सरकार खिलाड़ियों के साथ-साथ उन्हें तैयार करने वाले प्रशिक्षकों का भी पूरा ध्यान रख रही है। उनके मानदेय और प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की गई है, ताकि वे और बेहतर ढंग से नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ा सकें। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 23 नवम्बर 2025 से न्याय पंचायत स्तर से शुरू हुई खेल प्रतियोगिताओं का समापन 18 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के साथ किया जा रहा है। इसमें हर खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि को जोड़ा गया। इसमें 01 लाख 62 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में 26 खेल स्पर्धाएँ शामिल की गईं। आगामी राष्ट्रीय खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और 2036 के ओलंपिक खेलों के लिए इस तरह के आयोजन खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

Spread the love

India vs Afghanistan 402 runs
Sports

पांच सलामी बल्लेबाजों से सजी टीम इंडिया ने किया अफगानिस्तान का कत्ल

ईशान किशन और शुभमन गिल के शतक से भारतीय टीम चार सौ के पार यूपी की राजधानी लखनऊ के अटल बिहाही वाजपेयी स्टेडियम में बल्लेबाजों का धमाल अंशिका यादव India vs Afghanistan 402 runs : स्लो पिच के लिए मशहूर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पिच पर आज भारतीय टीम के दो बल्लेबाजों ने […]

Spread the love
Read More
Ishan Kishan Century
Sports

इशान किशन का धमाका! 71 गेंदों में शतक जड़ तोड़ा ग्लेन मैक्सवेल का बड़ा रिकॉर्ड

Ishan Kishan Century : भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज इशान किशन ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने […]

Spread the love
Read More
ind vs afg 2nd odi
Sports

IND vs AFG 2nd ODI : लखनऊ के प्रिंस यादव का इंटरनेशनल डेब्यू, अय्यर ने दी कैप

ind vs afg 2nd odi : भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की ODI सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया इस मुकाबले में भी मजबूत इरादों के साथ उतरी है। लेकिन इस मैच […]

Spread the love
Read More