मुख्यमंत्री धामी ने श्रीखाटू श्याम धाम जाकर प्रदेश में खुशहाली की कामना की

Untitled 2 copy 26

नया लुक ब्यूरो

विकासनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधधामी ने बुधवार को विकासनगर में श्रीखाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना कीवार को विकासनगर में श्रीखाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बाबा खाटू श्याम की महिमा अपरंपार है। बाबा खाटू श्याम आस्था के आराध्य होने के साथ हर टूटे हुए मन को संबल देने वाले हारे के सहारे हैं। जो भी सच्चे मन से बाबा को पुकारता है, बाबा उसकी झोली कृपा से भर देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा श्याम के भजन-कीर्तन, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और धार्मिक आयोजनों में उमड़ती श्रद्धालुओं की अपार भीड़ इस बात का जीवंत प्रमाण है कि बाबा हर हृदय में विराजमान हैं। यह दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से वे राज्य के मुख्य सेवक के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि जनता के विश्वास और स्नेह को सदैव बनाए रखते हुए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से राज्य की सेवा करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कौशल के साथ समर्पण भी आवश्यक है। यदि हम किसी कार्य को समर्पित भाव से करेंगे तो उसमें निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में जो कुछ भी होता है, वह भगवान की कृपा से होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ धाम से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया था, जिस पर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, कुलदीप कुमार एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

homeslider International

वाह रे ब्रिटेन ! मंदिर की जगह मुस्लिमों को बेच दी

हिंदू समाज ने हाई कोर्ट में लगायी याचिका, नीलामी प्रक्रिया गलत होने का आरोप UK Temple Dispute : ब्रिटेन में एक अजब मामला देखने में आया है। मदिर की जमीन मुसलमानों को बेच दी गयी, इस पर हिन्दू समुदाय में आक्रोश फैल गया। हिन्दुओं ने हाई कोर्ट में याचिका लगायी है और नीलामी प्रक्रिया गलत […]

Spread the love
Read More
homeslider National

यौन अपराध मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Sexual Assault Case नौ जुलाई के पटना हाई कोर्ट के आदेश पर भड़का सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने यौन अपराध से जुड़े मामलों में न्यायिक संवेदनशीलता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी समिति की रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट और सभी हाई कोर्ट की वेबसाइटों पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह […]

Spread the love
Read More
Business homeslider

सेंसेक्स में नजर आयी 500 अंक से ज्यादा की तेजी

निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा, ऑटो और बैंकिंग में ज्यादा खरीदारी Share Market Today :  शेयर बाजार में आज यानी 15 जुलाई को तेजी है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की तेजी है, ये 24,200 के […]

Spread the love
Read More