देहरादून बनी अपराधों की राजधानी, एक और युवक की बेसबैट से पीटकर हत्या

Murder

देहरादून। नशे में धुत तीन युवकों ने अपने दोस्त की बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी और लाश को चिड़ियापुर के जंगल में फेंक दिया। मृतक 9 फरवरी से लापता था और बसंत विहार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, अन्य भी फरार हैं। संतराम धीमान निवासी शास्त्री नगर, बसंत विहार ने 11 फरवरी 2026 को थाने पर सूचना दी कि उनका पुत्र दिगंबर धीमान(28) 09 फरवरी को घर से बिना बताए कहीं चला गया। थाना बसंत विहार ने तत्काल युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली। गुमशुदगी की जांच के दौरान पता चला कि गुमशुदा दिगंबर धीमान के खिलाफ बसंत विहार में धारा 363/376 आईपीसी व 5(ट)/6 पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज है। गुमशुदा के पिता संतराम ने बताया कि दिगंबर 9 फरवरी को इस मुकदमे में कोर्ट में तारीख पर आया था तथा कोर्ट में अगली तिथि मिलने पर उसके द्वारा अपने पिता को घर जाने के लिए कहते हुए कुछ समय पश्चात घर आने की बात कही गई थी, जो उसके बाद घर वापस नहीं आया।

ये भी पढ़े

हरिद्वार कुंभ मेला की तैयारियां हुई तेज, मेला अधिकारी उतरी ग्राउंड जीरो पर

जांच के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि दिगम्बर धीमान के कुछ अन्य साथी, जो अक्सर उसके साथ बैठकर नशा करते थे, वो भी दिगम्बर की गुमशुदगी के बाद से ही अपने घरों से गायब चल रहे हैं। संदेह के आधार पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। साथ ही गुमशुदा के साथियों के परिजनो व आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई। 09 फरवरी की रात्रि में गुमशुदा के साथियों का उनमें से एक हेमन्त सेमवाल के रेसकोर्स सी-ब्लाक स्थित कमरे से टैक्सी के माध्यम से साथ में जाने की जानकारी पुलिस टीम को प्राप्त हुई, जिस पर आस-पास व आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध टैक्सी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर आज उक्त संदिग्ध टैक्सी को तलाश कर उसके चालक राजनन्दन पुत्र मनमोहन ठाकुर निवासीरू न्यू पटेलनगर देहरादून को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि 09 फरवरी की रात्री में हेमन्त सेमवाल व उसके अन्य साथी उसकी टैक्सी स्विफ्ट डिजायर यूके-07-टीबी-3478 के माध्यम से एक व्यक्ति के शव को कम्बल में लपेटकर ले गये थे, जिसे उनके द्वारा चिडियापुर के जंगलों में ले जाकर रेत में दबा दिया और उसकी टैक्सी से वापस देहरादून आ गये। रास्ते में उक्त व्यक्तियों द्वारा उसे बताया कि शराब के नशे में हुए विवाद में उनके द्वारा बेसबाल के बैट से गलती से मृतक के सर पर चोट मार दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़े

ईशानदार किशनः एक बिहारी, पूरे पाकिस्तान पर भारी

टैक्सी ड्राइवर की निशानदेही पर पुलिस द्वारा गुमशुदा दिगम्बर धीमान के शव को चिडियापुर के जंगल से बरामद किया गया तथा मृतक के शव को छिपाने में संलिप्तता पाये जाने पर टैक्सी चालक अभियुक्त राजनन्दन को गिरफ्तार करते हुए टैक्सी स्विफ्ट डिजायर कब्जे में लिया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश हेतु अलग-अलग टीमें गठित कर सम्भावित स्थानों पर रवाना की गई हैं। जल्द ही घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जायेगा।

Spread the love

फाइल तस्वीर - मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू
Crime News homeslider Uttar Pradesh

हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी के बाद अब हिंदू वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या

उन्हीं की फार्च्यूनर वाहन में हुई सनसनीखेज वारदात सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से तीन दिन पहले अगवा कर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव के पास किसान पथ के पास नहर के पास मिला खून से लथपथ शव चालक सहित दो आरोपित पुलिस हिरासत में, अन्य बदमाशों की तलाश […]

Spread the love
Read More
Hyderabad
homeslider

हैदराबाद के सात नामी रेस्टोरेंट पर TG SAFE की कार्रवाई, एक्सपायर्ड खाना और गंदगी मिलने से मचा हड़कंप

Hyderabad: शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फूड एंड एसेंशियल ड्रग्स (TG SAFE) ने सात प्रमुख रेस्टोरेंट में जांच की। इस दौरान अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्टोरेज से जुड़ी कई गंभीर खामियां मिलीं। कुछ जगहों पर एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थ, […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider International

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चुनौती, आतंकियों ने बदले डिजिटल संपर्क के तरीके

New Delhi: जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की डिजिटल गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने एक नई चुनौती का पता लगाया है। अधिकारियों के अनुसार, पारंपरिक मैसेजिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी बढ़ने के बाद आतंकी संगठन कथित तौर पर ऐसे वैकल्पिक ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके जरिए […]

Spread the love
Read More