वेलकम टू इंडिया, माय डियर फ्रेंड” मोदी का मैक्रों को स्वागत, 114 राफेल डील पर नजर

untitled design 2026 02 17t103558 1771304767 1

फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंच चुके हैं। मंगलवार देर रात वे मुंबई पहुंचे, जहां से उनकी उच्चस्तरीय बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। राष्ट्रपति के भारत आगमन पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा— “भारत आपकी यात्रा का स्वागत करने के लिए उत्साहित है… जल्द ही मुंबई और फिर दिल्ली में मिलते हैं, मेरे प्रिय मित्र।” यह 2017 में पदभार संभालने के बाद मैक्रों की चौथी भारत यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत होती रणनीतिक साझेदारी को दर्शाती है। इससे पहले मैक्रों ने भी भारत रवाना होते समय विमान से तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि मुंबई से नई दिल्ली तक यह यात्रा भारत-फ्रांस संबंधों को नई दिशा देगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

AI Impact Summit 2026 का दूसरा दिन-PM मोदी ने जनहित में तकनीक के उपयोग पर दिया जोर

रक्षा सौदे पर बड़ी नजर

इस यात्रा का सबसे अहम मुद्दा 114 राफेल लड़ाकू विमानों की संभावित मेगा डील माना जा रहा है। भारत के रक्षा मंत्रालय और रक्षा अधिग्रहण परिषद ने हाल ही में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। लगभग 3.60 लाख करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के तहत अधिकतर विमानों का निर्माण ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अंतर्गत भारत में किया जा सकता है। राफेल विमान, जिन्हें फ्रांस की कंपनी Dassault Aviation बनाती है, भारतीय वायुसेना की क्षमता को और सशक्त करेंगे। पहले से शामिल राफेल स्क्वाड्रन ने भारतीय रक्षा ढांचे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अब 114 नए विमानों की खरीद से भारत की वायु शक्ति में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

विचारधारा और कार्यकर्ताओं की ताकत पर खड़ी है भाजपा महराजगंज में बोले : पंकज चौधरी

AI सहयोग पर भी  फोकस

नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के मद्देनजर दोनों नेताओं के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भी चर्चा होने की संभावना है। भारत डिजिटल नवाचार और जिम्मेदार AI नीति को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ा रहा है, वहीं फ्रांस भी तकनीकी सहयोग में अहम भागीदार रहा है।

ये भी पढ़ें

महराजगंज में दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो हुई भीषण हादसे की शिकार

आर्थिक और औद्योगिक रिश्तों को गति

मैक्रों के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है, जिसमें प्रमुख उद्योगपति, टेक विशेषज्ञ और व्यापारिक प्रतिनिधि शामिल हैं। हाल ही में भारत और European Union (EU) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) ने आर्थिक संबंधों को नई रफ्तार दी है। अगले तीन दिनों में मुंबई और दिल्ली में होने वाली बैठकों से रक्षा, तकनीक, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग और गहरा होने की उम्मीद है।

 

Spread the love

Iraq
homeslider International

इराकी सांसद के घर से मिला ‘सोने की ब्रा और पैंटी’?

काला धन या फिर शौक में सांसद ने खरीदा था ये सामान सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी, खुला भ्रष्टाचार का खेल महर्षि आज़ाद दुबे इराक़ के सुप्रीम लीडर अली खामनेई की मौत और इज़रायल-अमेरिकी जंग के बाद इस इस्लामिक देश के अंदर भी युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। यह जंग वहां के […]

Spread the love
Read More
International Technology

Instagram विवाद: बच्चों से जुड़े विज्ञापनों पर घिरी Meta, सरकार ने मांगा जवाब

IT ministry Meta action : भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट को बढ़ावा देने वाले कथित विज्ञापनों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को निर्देश दिए हैं कि इस मामले में Meta (Instagram की पैरेंट कंपनी) को समन भेजा […]

Spread the love
Read More
Ayatollah Ali Khamenei's final farewell  
International

अली खामेनेई की अंतिम विदाई में छलके आंसू, विदेश मंत्री और संसद अध्यक्ष हुए भावुक

Ayatollah Ali Khamenei’s final farewell   : ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भावनात्मक माहौल देखने को मिला। हजारों लोगों की मौजूदगी के बीच देश के कई वरिष्ठ नेता श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। इस दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची और संसद अध्यक्ष […]

Spread the love
Read More