विचारधारा और कार्यकर्ताओं की ताकत पर खड़ी है भाजपा महराजगंज में बोले : पंकज चौधरी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा परिवारवाद, जातिवाद या व्यक्तिपरक राजनीति पर नहीं, बल्कि मजबूत विचारधारा, संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के समर्पण पर आधारित पार्टी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष 2027 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए संगठन और सरकार के समन्वय से विकास की गति को और तेज किया जाएगा। सोमवार को महराजगंज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यशैली अंत्योदय के संकल्प, सुशासन की प्रतिबद्धता और डबल इंजन सरकार की गति पर आधारित है। “सबका साथ, सबका विकास” केवल नारा नहीं, बल्कि सरकार की कार्यप्रणाली का मूल आधार है।

ये भी पढ़े

मणिशंकर अय्यर के बयानों से अब कांग्रेस में हंगामा

संगठनात्मक प्रक्रिया से तय होते हैं उम्मीदवार

टिकट वितरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में किसी एक व्यक्ति का निर्णय नहीं चलता। संगठनात्मक बैठकों और व्यापक विचार-विमर्श के बाद ही उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। उन्होंने पार्टी को कैडर आधारित बताते हुए कहा कि यहां कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं। पंकज चौधरी ने विपक्षी दलों पर परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे दल सामाजिक न्याय की वास्तविक भावना को नहीं समझ सकते। उन्होंने कहा कि जनता ने गठबंधन की राजनीति को नकारते हुए भाजपा और एनडीए पर भरोसा जताया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

सरकार और संगठन एक-दूसरे के पूरक

उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। संगठन जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाता है, जबकि सरकार की योजनाएं संगठन के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं। भाजपा का एजेंडा केवल विकास है।

ये भी पढ़े

मेरठ में गिरफ्तार पाकिस्तानी महिला सबा‌ मसूद उर्फ नाजी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा: पुलिस

विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर

बजट और विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई हैं। आधारभूत ढांचे के विस्तार, गरीब कल्याण और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा इसका प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और स्पष्ट लक्ष्य देश को नई दिशा दे रहे हैं और 2047 तक विकसित भारत का सपना इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले की तुलना में स्थिति अधिक सुदृढ़ और भरोसेमंद हुई है, जिसका सकारात्मक प्रभाव निवेश, उद्योग और रोजगार के अवसरों पर दिखाई दे रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़े

महराजगंज में दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो हुई भीषण हादसे की शिकार

जनता के आशीर्वाद से तय हुई राजनीतिक यात्रा

महराजगंज की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि एक छोटे कार्यकर्ता से लेकर आज तक की उनकी राजनीतिक यात्रा जनता के समर्थन का परिणाम है। वर्ष 1991 से 2026 तक क्षेत्र में हुए विकास कार्य भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

homeslider Sports

T20 वर्ल्ड कप 2026 में 19 साल के युवराज सामरा का धमाका

 युवराज सिंह से प्रेरित बन गए सबसे युवा शतकवीर T20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के युवा सलामी बल्लेबाज युवराज सामरा ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। महज 19 साल की उम्र में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। 65 गेंदों में 110 […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

यूपी में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की सैलरी बढ़ाने के संकेत, CM योगी के बयान से जगी नई उम्मीद

उत्तर प्रदेश में लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। विधान परिषद में मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि सरकार उनके मानदेय को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश के हजारों शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

SIR में गड़बड़ी का आरोप-अखिलेश यादव बोले,“PDA समाज के नाम काटे जा रहे”

उत्तर प्रदेश में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। Akhilesh Yadav ने आरोप लगाया है कि वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण की प्रक्रिया के नाम पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है और PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। समाजवादी […]

Read More