मेरठ में गिरफ्तार पाकिस्तानी महिला सबा‌ मसूद उर्फ नाजी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा: पुलिस

Untitled 5 copy 17
  • फरार हुई बेटी एनम की तलाश जारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नई दिल्ली। मेरठ शहर के घनी आबादी वाले इलाके जली कोठी में पिछले 30 साल से पाकिस्तानी नागरिक बनकर रहने का आरोप मां-बेटी पर लगाते हुए एक समाजसेवी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है। कि मां-बेटी के पास पाकिस्तानी नागरिकता है। दोनों ने फर्जी तरीके से आधार कॉर्ड और भारतीय पासपोर्ट बनवा लिए हैं साथ ही फर्जी वोटर कॉर्ड बनवाया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। SSP अविनाश पांडेय के मुताबिक, पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि फरहत मसूद नामक व्यक्ति जो कि थाना दिल्ली गेट के निवासी हैं, ने पाकिस्तान जाकर सबा फरहत नाम की महिला से निकाह किया था। सबा को एक बेटी पाकिस्तान में ही हुई। सबा और उनकी बेटी पाकिस्तानी नागरिक हैं। लेकिन इनके द्वारा भारतीय पासपोर्ट बनवाया गया है। यह भी पता चला है कि दो वोटर कॉर्ड इनके द्वारा बनवाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर ने इस मामले में पूर्व में जांच की थी। जांच में आरोपों में सत्यता पाए जाने पर यह मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। आज मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़े

भौमवती अमावस्या आज: पितरों की कृपा पाने का विशेष संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त और उपाय

SSP अविनाश पांडेय ने मीडिया को बताया कि प्राथमिक जांच में बिना नागरिकता के रहने की पुष्टि हुई है। अब गहराई से जांच के आदेश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में दिल्ली गेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीते 30 सालों से बिना वैध दस्तावेजों के रह रही पाकिस्तानी महिला सबा मसूद फरहत उर्फ नाजिया को गिरफ्तार किया है। वह यहां जली कोठी में रह रही थी। जबकि उसकी बेटी एनम फरहत अभी फरार है। मां-बेटी पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का भी आरोप है। जिसकी तलाश पुलिस अभी कर रही है। यह कार्रवाई एक महिला रुखसाना की शिकायत पर की गयी है। इस पूरी घटना ने स्थानीय खुफिया इकाई और पुलिस की पोल खोल दी है। क्यूंकि 30 वर्षों से इस तरह से रहना कई सवाल खड़े कर रहे हैं। अब पुलिस अधिकारी इस मामले में छानबीन में जुटे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़े

मणिशंकर अय्यर के बयानों से अब कांग्रेस में हंगामा

जानकारी के मुताबिक, शहर के जली कोठी स्थित नादिर अली बिल्डिंग के ब्रास बैंड कारोबारी फरहत मसूद ने वर्ष 1988 में पाकिस्तान के लाहौर में सबा मसूद से निकाह किया था। जिसके बाद व लॉन्ग टर्म वीजा अपर भारत रहने आई। आरोप है कि साल 1993 में सबा पाकिस्तान गईं और वहां बेटी एनम फरहत को जन्म दिया। इसके बाद मां-बेटी फर्जी कागजातों के आधार पर मेरठ लौट आईं और जली कोठी में ही रहने लगीं। यही नहीं इन दोनों ने अलग-अलग नामों से वोटर आईडी बनवाए और वोटर लिस्ट में भी नाम जुड़वा लिया। इस मामले का खुलासा प्रॉपर्टी विवाद में हुआ। स्थानीय महिला रुखसाना इसको लेकर देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। जिसमें फर्जी दस्तावेज, अवैध रूप से देश में रहना और कई मामलों की शिकायत की गयी है। जिसके बाद पुलिस और एजेंसियों के कान खड़े हो गए। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सबा मसूद उर्फ नाजी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जबकि बेटी एनम अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। खुफिया विभाग ISI कनेक्शन की भी जांच में जुटा हुआ है, क्योंकि आरोप है कि सबा के पिता भी ISI से जुड़े थे। गिरफ्तार सबा मसूद उर्फ नाजी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

Iraq
homeslider International

इराकी सांसद के घर से मिला ‘सोने की ब्रा और पैंटी’?

काला धन या फिर शौक में सांसद ने खरीदा था ये सामान सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी, खुला भ्रष्टाचार का खेल महर्षि आज़ाद दुबे इराक़ के सुप्रीम लीडर अली खामनेई की मौत और इज़रायल-अमेरिकी जंग के बाद इस इस्लामिक देश के अंदर भी युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। यह जंग वहां के […]

Spread the love
Read More
Gold underwear
homeslider International

क्या इराकी सांसद के घर मिला सोने का अंडरवियर? वायरल दावे की पड़ताल

Gold underwear इराक में इन दिनों बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान (Anti-Corruption Drive) चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कई नेताओं, अधिकारियों और पूर्व मंत्रियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई, जहां से करोड़ों डॉलर की नकदी, सोना, लग्जरी संपत्तियों के दस्तावेज और महंगी गाड़ियां बरामद होने के दावे सामने आए हैं। […]

Spread the love
Read More
homeslider International

ईरान में खामेनेई को अंतिम विदाई, तेहरान में उमड़ा जनसैलाब; भारत ने भी दी श्रद्धांजलि

Khamenei Funeral : ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत शनिवार को राजधानी तेहरान में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई। सरकारी मीडिया और अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार, अंतिम विदाई समारोह में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जबकि भारत सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल […]

Spread the love
Read More