पिता और पुत्र ही हैं पार्टी के मालिक! निषाद पार्टी में परिवारवाद पर सवाल

WhatsApp Image 2026 02 14 at 3.28.09 PM

लखनऊ। दलित, शोषित और निर्बल वर्गों की राजनीति का दावा करने वाली निषाद पार्टी में परिवारवाद खुलकर सामने आता दिख रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद खुद को “पोलिटिकल गॉड फादर ऑफ फिशरमैन” के रूप में प्रस्तुत करते हैं, लेकिन पार्टी की कमान पूरी तरह परिवार के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। पार्टी में पहले नंबर पर जहां संजय निषाद हैं, वहीं दूसरे नंबर के नेता उनके पुत्र और पूर्व सांसद प्रवीण निषाद हैं। इसके बाद तीसरे प्रमुख चेहरे के तौर पर छोटे पुत्र श्रवण निषाद को आगे बढ़ाया गया है। यानी पार्टी के शीर्ष तीनों पदों पर परिवार के सदस्य ही काबिज हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि निषाद पार्टी अब जन आंदोलन नहीं, बल्कि एक “घर की पार्टी” बनती जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

SSC भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का भंडाफोड़

भाजपा गठबंधन से मिल रही राजनीतिक रफ्तार

भाजपा के साथ गठबंधन के चलते निषाद पार्टी को चुनावों में सीटें भी मिल जाती हैं और उनकी राजनीतिक गाड़ी लखनऊ से दिल्ली तक सरपट दौड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निषाद पार्टी में वही देसी कहावत सच साबित होती दिख रही है

ये भी पढ़ें

वैलेंटाइन डे पर आया ‘मैं हूं’, ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नए गाने ने जीता फैंस का दिल

 

बाप पूत बाराती, माँ बेटी घराती

लखनऊ में लगा होर्डिंग बना चर्चा का विषय राजधानी लखनऊ के श्रीराम टावर के सामने लगा एक होर्डिंग इन दिनों राजनीतिक चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसमें पार्टी के प्रमुख चेहरों के रूप में सिर्फ पिता और पुत्रों को ही प्रमुखता दी गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह का परिवारवाद पार्टी के मूल उद्देश्य और सामाजिक न्याय के दावे पर सवाल खड़े करता है।

#FamilyPolitics ,#NishadParty ,#PoliticalFamily ,#PartyOwnership ,#FamilyRule ,#PoliticalNepotism ,#FamilyBusiness ,#PartyLeadership ,#PoliticalDynasty, #FamilyInfluence ,#PoliticalCorruption, #NepotismInPolitics,

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है। वृषभ : जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना होने से बचें, सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गैंग के तीन दबोचे

STF को मिली बड़ी सफलता Lucknow : यूपी STF ने पश्चिमी यूपी में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध हथियार तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को सहारनपुर से गिरफ्तार कर बड़ा जखीरा बरामद किया। STF की फील्ड इकाई मेरठ ने थाना मिर्जापुर क्षेत्र में बिजलीघर तिराहे से शेरपुर पैली जाने वाले रास्ते पर […]

Spread the love
Read More
National Politics Uttar Pradesh

गांधी जयंती पर CM योगी ने खरीदा भगवा गमछा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

Lucknow: महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने गांधी जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया और खादी उत्पादों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने गांधी आश्रम से भगवा रंग का गमछा खरीदा और उसका भुगतान भी किया। उन्होंने लोगों से […]

Spread the love
Read More