मुख्यमंत्री धामी ने देखी गौ संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गौदान’

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित सेन्ट्रियो मॉल में गाय संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गौदान’ देखी। उन्होंने फिल्म की विषयवस्तु को भारतीय संस्कृति, ग्राम्य जीवन और गौ-संवर्धन की परंपरा से जुड़ा अत्यंत सार्थक एवं प्रेरणादायी प्रयास बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आधारित इस फिल्म को राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में टैक्स फ्री किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देख सकें और गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता का व्यापक प्रसार हो सके।

ये भी पढ़े

योगी के बजट से 2027 की बिसात, आंकड़ों के सहारे सियासी दांव

 

फिल्म के निर्माता विनोद कुमार चैधरी सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की पावन भूमि कला, साहित्य और संस्कृति की समृद्ध धरोहर रही है। राज्य सरकार उत्तराखण्ड को फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, रेखा आर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।  नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Dehradun, Pushkar Singh Dhami, Centrio Mall, Cow Conservation, Film ‘Gaudan’, Awareness towards Cow Conservation

ये भी पढ़े

ब्राह्मण-दलित-पिछड़ों को लड़ा बीजेपी से हारी बाजी जीतना चाहता है विपक्ष

Business Economy homeslider

Gold Silver Price Today: गिरावट से मिली राहत, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा रेट

सोना-चांदी के दामों में आज नरमी देखने को मिली, जिससे बाजार में हलचल तेज हो गई है। जिन लोगों ने खरीदारी टाल रखी थी, उनके लिए यह राहत की खबर है। MCX पर दोनों धातुएं गिरावट के साथ खुलीं, जो पिछले सत्र की तुलना में कमजोरी दर्शाती हैं। चांदी के दामों में करीब 2,000 रुपये […]

Read More
homeslider National Politics

लोकसभा में जगदंबिका पाल और राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान उस वक्त दिलचस्प और हल्का राजनीतिक तंज से भरा दृश्य देखने को मिला, जब पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल और नेता विपक्ष राहुल गांधी के बीच संवाद ने पूरे सदन का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बहस का केंद्र बजट था, लेकिन चर्चा के दौरान व्यक्तिगत राजनीतिक संदर्भ भी […]

Read More
homeslider National Politics

भारतीय वायुसेना को मिलेंगे नए राफेल जेट, रक्षा मंत्रालय ने खरीद प्रस्ताव को दी मंजूरी

भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में फ्रांस से अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी गई है। इस निर्णय को देश की वायु शक्ति में रणनीतिक बढ़त के […]

Read More