मथुरा: एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत

murder
  • दंपति और तीन मासूम बच्चों की एक साथ लाश कमरे में पड़े मिलने से इलाके में फैली सनसनी
  • जहरीला पदार्थ खाने या फिर कोई और वजह को लेकर हुई घटना,
  • पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन करने में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे के मथुरा जिले में मंगलवार सुबह उस समय अचानक सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर के भीतर दंपति और उनके तीन मासूम बच्चों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक साथ पांच लोगों की हुई मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ जांच-पड़ताल शुरू की। परिवार ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी या फिर कोई और वजह। पुलिस अफसरों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

ये भी पढ़े

हल्द्वानी SDM कोर्ट बंद होने पर धरने पर बैठे विधायक सुमित हृदयेश और पार्षद

जानकारी के मुताबिक मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र स्थित खप्पर पुर गांव निवासी 35 वर्षीय मनीष परिवार के साथ रहते थे।
बताया जा रहा है कि मनीष और परिवार के लोग मंगलवार सुबह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। खिड़की से झांकने पर अंदर का दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का निरक्षण किया तो शवों के पास ही दूध के गिलास पड़े मिले। इससे आंशका जताई जा रही कि मौत का कारण जहरीला पदार्थ हो सकता है, जिसे दूध में मिलाकर दिया गया हो।

आत्महत्या या फिर हत्या, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस के आलाधिकारी अभी इस मामले में खुदकुशी और हत्या दोनों ही बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ जारी है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। बताया जा रहा है कि मरने वालों की पहचान 35 वर्षीय मनीष, उनकी 32 वर्षीय पत्‍नी सीमा, तीन बच्चों में ढाई वर्षीय पंकज, चार वर्षीय प्रियांशी व पांच वर्षीय हनी के रूप में हुई है। जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं एक साथ एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Untitled 3 copy
Central UP Crime News homeslider

400 करोड़ का जमीन घोटालाः पूर्व ADM सहित कंपनियों व बैंक अधिकारियों पर FIR

CM योगी ने की बड़ी कार्रवाई, मूसानगर थाने में तहसीलदार ने दर्ज कराया मुकदमा जालसाजी में तत्कालीन प्रशासनिक अफसरों और बैंक कर्मियों की भूमिका आई सामने कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को जारी रखते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कानपुर देहात […]

Read More
Untitled 1 copy
Crime News homeslider Raj Dharm UP Raj Sabha Ran Uttar Pradesh

सपा संस्थापक के दूसरे बेटे की मौत, मुलायम-साधना के प्रतीक नहीं रहे

मौत की रात दिल्ली में थीं उनकी पत्नी अपर्णा यादव किचन में अचेत अवस्था में पाए गए थे प्रतीक लखनऊ में प्रतीक यादव का निधन, पोस्टमार्टम जारी राजनीतिक जगत में शोक की लहर नया लुक ब्यूरो लखनऊ। हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल में बुधवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के […]

Read More
PoliceNayaLookNews
Chhattisgarh Crime News homeslider

मॉल में ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामा’! सुनकर सभी लोग रह गए दंग

टीचर परिवार से बदसलूकी, इंफ्लुएंसर भाई-बहन पर पुलिस कार्रवाई नया लुक संवाददाता रायपुर। अगर आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिखने वाले ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामे’ देखे हैं, तो रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हुआ यह मामला आपको बिल्कुल वैसा ही लगेगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में एक शिक्षिका और उनके परिवार […]

Read More