डूंड़ी नदी किनारे युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

WhatsApp Image 2026 02 10 at 4.30.42 PM

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब डूंड़ी नदी के पास बन रही एक मिल के सामने एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। शव की पहचान अजय वर्मा के रूप में हुई, जो पिछले कई सालों से अड्डा बाजार के बेलभार में अपनी ससुराल में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।

इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। सुबह गांव वालों को शव मिला तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय गांव वालों के मुताबिक, सुबह जब लोग नदी की तरफ गए तो उन्होंने वहां एक युवक का शव पड़ा देखा। मृतक की पल्सर बाइक भी करीब 10 मीटर दूर पड़ी थी। यह देखकर गांव वालों ने शोर मचाया तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर नौतनवां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान हो गई है। परिवार में कोहराम मच गया।

कपूर परिवार की संपत्ति पर छिड़ी जंग, दिल्ली हाईकोर्ट बोला– यह विवाद नहीं

पुलिस ने लाश की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के रहने वाले ओम प्रकाश वर्मा के बेटे अजय वर्मा के रूप में की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिवार के लोग गमगीन हो गए। मृतक के ससुर नागेश्वर वर्मा ने बताया कि अजय रात में खाना खाने के बाद दूसरे घर में सोने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह अचानक लाश मिलने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी संध्या वर्मा की हालत गंभीर है, वह बार-बार बेहोश हो जाती है। दंपति के दो छोटे बच्चे हैं, जिन्होंने अचानक पिता खो दिया है। अजय करीब 15 साल से अपने ससुराल में रहकर मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा कर रहा था।

पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और हर पहलू की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी जा रही है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। सबूत इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। नौतनवां थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने मीडिया को बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ तौर पर पता चलेगी। इस बीच नौतनवां सीओ अंकुर गौतम भी मौके पर पहुंचे और जांच की मॉनिटरिंग की। परिवार वालों ने सीधे तौर पर कोई शक नहीं जताया है, लेकिन प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

Spread the love

Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

मौसम विभाग का अलर्ट: आज कई राज्यों में होगी भारी बारिश, आंधी-तूफान का भी खतरा

मौसम अलर्ट: झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी Heavy rain alert : देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार और आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

तुर्की में शांति की नई पहल: PKK लड़ाकों को सशर्त माफी वाले बिल पर संसद की मुहर

तुर्की में कुर्द शांति पहल को बड़ा झटका नहीं, अहम कदम: संसद ने सशर्त माफी वाले विधेयक को दी मंजूरी Parliament: Conditional amnesty for the PKK :  तुर्की की संसद ने कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (PKK) से जुड़े लड़ाकों को सशर्त राहत देने वाले एक अहम विधेयक को मंजूरी दे दी है। सरकार इस कानून को […]

Spread the love
Read More