इस वर्ष नौशाद सम्मान हरिहरन, अनूप जलोटा, प्रो.साहित्य नाहर व सुरभि रंजन को,

  • शान ए अवध सम्मान अपेक्षा, अलीना, स्नेही, समीर-दीपाली, सृष्टि, बिस्वरूप व जगमोहन को
  • रंग ए अवध महफिल 16 की शाम एमबी क्लब में

लखनऊ। हुनर क्रिएशन एण्ड क्राफ्ट एसोसिएशन द्वारा दो चरणों में होने वाले संगीत समारोहों में गायक हरिहरन, भजन सम्राट अनूप जलोटा, सितार वादक प्रो.साहित्य कुमार नाहर, गायिका सुरभि रंजन को संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए नौशाद सम्मान प्रदान किया जाएगा। इन अवसरों पर शान ए अवध सम्मान पाने वाले फनकार अपेक्षा सक्सेना, अलीना भारती, स्नेही, समीर-दीपाली, सृष्टि मुखर्जी और बिस्वरूप बनर्जी सुरों की महफिल सजाएंगे।

संगीतकार नौशाद की स्मृति में दिए जाने वाले सम्मानों के लिए गठित समिति के फैसलों से अवगत कराते हुये संयोजक जफर नबी ने बताया कि पहले 16 फरवरी की शाम एमबी क्लब में पर्यटन विभाग व उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से होने वाले रंग ए अवध समारोह में हरिहरन और प्रो. साहित्य कुमार नाहर को इस वर्ष का नौशाद सम्मान मुख्य अतिथि के तौर पर संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह अलंकृत करेंगे। कार्यक्रम में शान ए अवध सम्मान पाने वाली मुंबई की अपेक्षा सक्सेना, जयपुर की अलीना भारती और बॉलीवुड गायिका स्नेही प्रस्तुति देंगी। कला क्षेत्र में जगमोहन रावत को भी शान ए अवध सम्मान प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हस्तकलाओं को प्रोत्साहित करने के साथ नयी पीढ़ी को पर्यावरण व भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करने वाली हमारी एसोसिएशन इससे पहले अनेक यादगार कार्यक्रम कर सरोदवादक अमजद अली खां, संतूर वादक शिवकुमार शर्मा, हेमा मालिनी, रेखा भारद्वाज, सोनू निगम, तलत अजीज, मिथुन शर्मा और प्रतिभा सिंह बघेल, राधिका चोपड़ा और सोनम कालरा जैसे कई विश्वविख्यात कलाकारों को सम्मानित कर चुका है।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 22 मार्च को एमबी क्लब में ही आयोजित समारोह में पद्मश्री अनूप जलोटा और सुरभि रंजन नौशाद सम्मान से नवाजे जाएंगे। इस शाम बॉलीवुड की समीर और दीपाली की हिट म्यूजिकल जोड़ी पहली बार लखनऊ में प्रस्तुति देगी। साथ ही इंडियन आइडल फेम सृष्टि मुखर्जी व बिस्वरूप बनर्जी भी प्रस्तुति देंगे। इन कलाकारों को शान ए अवध सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Entertainment

टीआरपी में बड़ा बदलाव: नए शो ने टॉप पांच में बनाया जगह, YRKKH की गिरती नैया

टीवी इंडस्ट्री के दर्शकों के बीच टीआरपी की ताजा रिपोर्ट ने इस हफ्ते काफी चर्चा पैदा कर दी है। 11वें हफ्ते की रिपोर्ट में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने अपना दबदबा बनाए रखा और टॉप पर अपनी जगह मजबूती से बनाए रखी। इस शो ने 2.0 की रेटिंग के साथ दर्शकों को […]

Read More
Entertainment

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, सिर्फ 7 दिनों में 1000 करोड़ की कमाई

भारतीय सिनेमा ने एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण देखा है। फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के सिर्फ सात दिनों में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। यह उपलब्धि किसी भी फिल्म के लिए आसान नहीं है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने अपने दर्शकों को बड़े पर्दे का असली अनुभव देकर इस रिकॉर्ड को […]

Read More
Entertainment

निया शर्मा और जन्नत जुबैर की ‘लाफ्टर शेफ्स तीन’ में भिड़ंत, निया ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

‘लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ अपने मजेदार एपिसोड्स के कारण इस समय दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शो के हालिया एपिसोड में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें निया शर्मा और जन्नत जुबैर के बीच बहस हाथापाई में बदलती दिखाई दे रही है। इस वीडियो में अली गोनी, समर्थ […]

Read More