RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: “BJP संघ की पार्टी नहीं, भारत में हिंदू ही हैं और कोई नहीं”

RSS Chief Mohan Bhagwat on Hindu

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के “संघ यात्रा के 100 वर्ष – नए क्षितिज” कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने संघ, राजनीति और हिंदू पहचान को लेकर कई अहम बातें कहीं। मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ को लेकर समाज में कई तरह की गलतफहमियां फैली हुई हैं, जिन्हें समझना और दूर करना जरूरी है। मोहन भागवत ने कहा कि संघ को अगर दूर से देखा जाए तो उसका स्वरूप गलत समझा जा सकता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आरएसएस न तो कोई पैरामिलिट्री संगठन है और न ही कोई अखिल भारतीय अखाड़ा। स्वयंसेवक लाठी-काठी सीखते हैं, शाखाओं में अनुशासन होता है, घोष की धुन बजती है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि संघ किसी सैन्य या सांस्कृतिक संस्था तक सीमित है।

ये भी पढ़े

एक I-Phone के चक्कर में इतने बुरी फंसी लड़कियां कि जानकर हो जाएंगे घनचक्कर

संघ किसी के विरोध में नहीं

भागवत ने कहा कि संघ का कार्य किसी संगठन या विचारधारा के विरोध में नहीं है। संघ न तो सत्ता चाहता है और न ही लोकप्रियता। उसका उद्देश्य केवल समाज को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि संघ का काम संघ के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश और समाज के लिए है। संघ किसी परिस्थिति की प्रतिक्रिया में नहीं बना और न ही किसी से प्रतिस्पर्धा के लिए कार्य करता है।

शाखा को देखने की अपील

RSS प्रमुख ने कहा कि यदि किसी को संघ को समझना है तो शाखा में आकर देखना चाहिए। स्वयंसेवकों के घर-परिवार और उनके सामाजिक जीवन को देखने से संघ की वास्तविक तस्वीर सामने आती है। उन्होंने दोहराया कि संघ समाज में कोई अलग प्रेशर ग्रुप नहीं बनाना चाहता।

हिंदू को धर्म नहीं, जीवन पद्धति बताया

मोहन भागवत ने “भारत में हिंदू ही हैं और कोई नहीं” वाले बयान को स्पष्ट करते हुए कहा कि हिंदू कोई संप्रदाय या पूजा-पद्धति का नाम नहीं है। हिंदू एक जीवन दृष्टि है, कोई धार्मिक लेबल नहीं। उन्होंने कहा कि हिंदू शब्द को केवल रिलिजन के दायरे में नहीं देखना चाहिए।

BJP और RSS का रिश्ता

भागवत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संघ की पार्टी नहीं है। संघ के स्वयंसेवक बीजेपी में हो सकते हैं, लेकिन संघ स्वयं राजनीतिक दल नहीं है। संघ का एकमात्र उद्देश्य सम्पूर्ण समाज को संगठित करना है।

ये भी पढ़े

प्रयागराज IVF रैकेट की खौफनाक साजिश, मां के शक से खुली परतें, जानकर उड़ जाएंगे होश

एकता पर जोर

उन्होंने कहा कि गुलामी दोबारा न आए, इसकी गारंटी तभी संभव है जब समाज एकजुट हो। भारत के उत्थान और पतन का इतिहास समाज की एकता से जुड़ा है। अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और चीन जैसे देशों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि समाज के संगठित होने के बाद ही राष्ट्र आगे बढ़ता है।

धर्म और अनुशासन पर विचार

मोहन भागवत ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता की जगह “पंथनिरपेक्षता” शब्द ज्यादा उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमान और ईसाई बाकी दुनिया से अलग हैं क्योंकि भारत की संस्कृति सबको जोड़कर चलने की सीख देती है।

 

 

 

 

Spread the love

Ketan Murder Case
Crime News homeslider

केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 10 घंटे की पूछताछ में साहिल गोयल ने तोड़ी चुप्पी

Ketan Murder Case पुणे के 25 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या मामले में जांच लगातार नए मोड़ ले रही है। आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने कई अहम जानकारियां पुलिस को दीं। मामले में सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी […]

Spread the love
Read More
CBSE
Education homeslider National

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, CBSE रिवैल्यूएशन छात्रों को मिली राहत…जानें पूरी गाइडलाइन

CBSE दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। यूनिवर्सिटी के 67 कॉलेजों में 73 से अधिक प्रोग्राम और 100 से ज्यादा बीए कोर्स में प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2026) के स्कोर के आधार पर दिया जाएगा। CUET स्कोर के आधार पर होगा […]

Spread the love
Read More
SIP
Business homeslider

सिर्फ 20,000 रुपये की SIP से बन सकता है एक  करोड़ का फंड! जानिए कितने साल लगेंगे

SIP क्या हर महीने केवल 20,000 रुपये की SIP सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान से एक करोड़ रुपये का बड़ा फंड बनाया जा सकता है? जवाब है हां, लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी है सही समय पर निवेश शुरू करना और लंबे समय तक इसे लगातार जारी रखना। कंपाउंडिंग की ताकत छोटे निवेश को भी बड़ा धन […]

Spread the love
Read More