लोन होगा सस्ता या नहीं? RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज बताएंगे MPC मीटिंग का बड़ा फैसला

rbi pti 1 1770344879

Repo Rate : देश के करोड़ों कर्जदारों और निवेशकों की नजरें आज भारतीय रिजर्व बैंक पर टिकी हुई हैं। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की अहम बैठक के फैसलों का ऐलान करेंगे। यह बैठक बुधवार से शुरू हुई थी और तीन दिनों तक चली। आज आने वाले फैसलों से यह तय होगा कि आने वाले समय में होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन सस्ते होंगे या नहीं। यह एमपीसी बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब केंद्र सरकार ने हाल ही में आम बजट पेश किया है और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है। इन दोनों फैक्टर्स की वजह से बाजार की धारणा मजबूत बनी हुई है।

ये भी पढ़े

इटावा के मौलाना का विवादित बयान, यूपी छोड़कर बंगाल जाने की अपील-वीडियो वायरल

 

रेपो रेट पर क्या रहेगा RBI का रुख

ज्यादातर आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार RBI रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा। अनुमान है कि रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर ही बरकरार रखा जाएगा। अगर ऐसा होता है, तो बैंकों द्वारा दी जाने वाली कर्ज की ब्याज दरों में भी कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि कुछ विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि अगर RBI आर्थिक विकास को और गति देना चाहता है, तो वह सीमित कटौती का विकल्प भी चुन सकता है। लेकिन फिलहाल महंगाई नियंत्रण में है और ग्रोथ संकेतक भी मजबूत नजर आ रहे हैं।

पिछले साल कितनी कटौती हुई थी

आरबीआई ने पिछले साल ब्याज दरों को लेकर काफी सक्रिय रुख अपनाया था। साल भर में कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती की गई थी। फरवरी और अप्रैल में 0.25-0.25 प्रतिशत की कटौती की गई, जबकि जून में 0.50 प्रतिशत की बड़ी कटौती देखने को मिली। दिसंबर में एक बार फिर 0.25 प्रतिशत की कटौती की गई, जिसके बाद रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर आ गया। अगस्त और अक्टूबर की बैठकों में केंद्रीय बैंक ने दरों को स्थिर रखा था।

एक्सपर्ट्स की राय

बीओएफए ग्लोबल रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, RBI का दर कटौती चक्र फिलहाल अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। रिपोर्ट में कहा गया है कि व्यापार समझौतों से विकास को लेकर निश्चितता बढ़ी है और हाई-फ्रीक्वेंसी आर्थिक संकेतक सकारात्मक बने हुए हैं। रिपोर्ट यह भी कहती है कि RBI अब ब्याज दरों के बजाय तरलता प्रबंधन पर ज्यादा ध्यान दे सकता है, ताकि बाजार में स्थिरता बनी रहे।

ये भी पढ़े

जो रब है वही राम… की दरगाह पर एक हिंदू का तिलक धुललावा, मामला संगीन

 

आम आदमी पर क्या होगा असर

अगर रेपो रेट स्थिर रहता है, तो मौजूदा लोन की EMI में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं, अगर कोई कटौती होती है, तो नए कर्ज लेने वालों को राहत मिल सकती है।

 

 

 

 

 

Spread the love

Diesel Price Hike
Business

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज से कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। देश की प्रमुख निजी ईंधन खुदरा कंपनी नायरा ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में पाँच रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर का […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

Jio IPO पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा इश्यू और क्या होगा GMP

New Delhi: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विस कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कंपनी ने संभावित निवेशकों के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, सिंगापुर और हांगकांग में ग्लोबल रोडशो पूरा कर लिया है। इसके बाद अब जियो प्लेटफॉर्म्स IPO से जुड़े दस्तावेजों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में आगे […]

Spread the love
Read More
Business

पूर्वी यूपी में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में दर्ज कराई सबसे अधिक बढ़त : ट्राई

जियो होम ब्रॉडबैंड में भी पहले स्थान पर, अगस्त 2026 में 5G FWA बेस में जोड़े सर्वाधिक उपभोक्ता Lucknow:  रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में अधिकतम वायरलेस उपभोक्ता जोड़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अपना नंबर एक स्थान मजबूत किया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के अनुसार अगस्त में जियो 4.52 करोड़ […]

Spread the love
Read More