प्रयागराज IVF रैकेट की खौफनाक साजिश, मां के शक से खुली परतें, जानकर उड़ जाएंगे होश

Untitled 13 copy 6
  • पलक, रिंकी, सीमा… 15 साल की नाबालिग को शादीशुदा दिखाया, निकलवाए अंडाणु

प्रवीण मिश्र

प्रयागराज । जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां 15 साल की नाबालिग लड़की को अगवा कर IVF डोनर बनाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि लड़की का माइंड वॉश किया गया। उसे पैसों और IPhone का लालच दिया गया और फिर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बालिग व शादीशुदा दिखाकर उसका अंडाणु निकलवाया गया।
पुलिस जांच के मुताबिक, इस रैकेट में शामिल महिलाओं ने पहले नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाया। पहले उसकी असल पहचान बदली गई, फिर फर्जी आधार कार्ड बनवाया गया। इससे काम नहीं चला तो उम्र 15 से बढ़ाकर 22 साल दिखाई गई। उसके बाद उसे शादीशुदा महिला बताकर IVF सेंटर में पेश किया गया। इसके बाद मेडिकल प्रक्रिया के जरिए उसका अंडाणु निकाल लिया गया।

ये भी पढ़े

गाजियाबाद सुसाइड केस में नया खुलासा, बच्चियों के पिता ने की थीं तीन शादियां

विशेषज्ञों के अनुसार, नाबालिग से अंडाणु निकलवाना गंभीर अपराध है और इससे उसके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ सकता है। यह मामला सिर्फ धोखाधड़ी नहीं, बल्कि मानव तस्करी और यौन शोषण की श्रेणी में आता है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “यह एक संगठित रैकेट का मामला प्रतीत होता है। IVF सेंटर की भूमिका, फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों और संभावित खरीदारों की भी जांच की जा रही है।

मां को हुआ शक, तब खुला पूरा खेल

लड़की की मां को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ। जब उन्होंने सवाल किए तो टालमटोल शुरू हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू होते ही नाम बदल-बदल कर सामने आने लगे, पलक, रिंकी, सीमा और कई अन्य किरदार।
सवाल उठता है कहीं प्रयागराज ही नहीं, बल्कि अन्य शहरों में भी ऐसे IVF रैकेट सक्रिय हैं? और कितनी नाबालिग लड़कियां लालच और धोखे का शिकार बन चुकी हैं? जांच जारी है… और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की आशंका है।
क्या है मामलाः प्रयागराज में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की को किडनैप कर एक IVF सेंटर ले जाया गया, जहां उसका अंडाणु निकलवाया गया। इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की भूमिका भी स्पष्ट होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णयः गर्भ रखना है या नहीं, कचहरी कैसे ले सकती है फैसला

अब तक की कार्रवाई (आंकड़ों के साथ)

• पांच आरोपी हिरासत में
• तीन फर्जी पहचान पत्र बरामद
• एक IVF सेंटर जांच के घेरे में
• एक आईफोन जब्त, लालच के लिए किया प्रयोग
• POCSO एक्ट, अपहरण और मानव तस्करी की धाराएं संभावित

मार्निंग वॉक
Health homeslider Life Style Lifestyle

यदि आप इतने देर तक करेंगे मार्निंग वॉक तो रहेंगे चुस्त, दुरुस्त और फिट

लाइफ स्टाइल सुधारने और बीमारियों से बचाने में मार्निंग वॉक करता है मदद अगर बीपी, शुगर या कोई परेशानी है तो डॉक्टरों के निर्देश का करें पालन लखनऊ। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट रहने के लिए जिम, डाइट प्लान और महंगी फिटनेस मशीनों का सहारा लेते हैं। लेकिन अच्छी सेहत का सबसे […]

Read More
Untitled 15 copy
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी काबीना का बहुप्रतीक्षित विस्तार आज, ये छह नए मंत्री ले सकते हैं शपथ

सपा से आए इन नेताओं को मिलेगा मौका, मनोज पांडेय का नाम सबसे ऊपर दलित समुदाय से कृष्णा पासवान को मिल सका है यूपी काबीना में मौका जाट समुदाय के भूपेंद्र चौधरी को दोबारा मिल सकता है मंत्रिमंडल में जगह लखनऊ। योगी सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लम्बे समय से चल रही अटकलों […]

Read More
बंगाल
homeslider Raj Dharm UP

दो टूक : बंगाल के बाद UP और 2029 के लोस चुनाव में अब भगवा बनेगा चुनावी हथियार

राजेश श्रीवास्तव बंगाल में ऐतिहासिक जीत, पुडुचेरी में BJP-NDA की सत्ता बरकरार और असम में हिमंता बिस्वा सरमा सरकार की लगातार तीसरी बार भारी सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी अब राष्ट्रीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ते हुए अब पूरे भारत के नक्शे में भगवा हथियार बढ़ चढ़ कर प्रचारित कर रही है। सूत्रों […]

Read More