बीबीडी: एक महीने से लापता महिला का मिला शव, हत्या किए जाने का आरोप

Untitled 15 copy 5
  • भाई ने पति और देवर के खिलाफ कर दर्ज कराया मुकदमा
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की हुई पुष्टि

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीबीडी क्षेत्र से लापता कारोबारी की 40 वर्षीय पत्नी पूनम की लाश एक महीने बाद रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा नहर से उतराता मिलने सनसनी फैल गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पूनम की मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति और देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक अमेठी जिले के मोहनगंज गडेहरी पूरे बेशन गांव निवासी पूनम की शादी 24 साल पहले गोंडा के परसपुर मरचीर पूरे चौहान गांव निवासी दीप कुमार सिंह से हुई थी। दीप कुमार सिंह इंदिरानगर में परिवार के साथ रहते हैं। निर्माण सामग्री का कारोबार करते हैं। पूनम के अचानक लापता हो जाने की बात कहते हु उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

सास ने दी एक्सीडेंट की जानकारी

पूनम के भाई भानु प्रताप सिंह के मुताबिक, 29 दिसंबर को पूनम की सास ने फोन कर बताया कि उनकी बहन का एक्सीडेंट हो गया है। परिजन जब लखनऊ पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि पूनम इंदिरा नहर में कूद गई है। सूचना पर पुलिस ने SDRF की मदद से नहर में तलाश अभियान चलाया, लेकिन उस समय शव नहीं मिला। करीब एक महीने बाद रायबरेली के हरचंदपुर क्षेत्र में इंदिरा नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ। परिजनों ने शव की पहचान पूनम के रूप में की। स्थानीय पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

 गला दबाकर मौत की नींद सुलाने का आरोप

बताया जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पूनम की मौत दम घुटने से होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट सामने आने के बाद भाई भानु प्रताप सिंह की तहरीर पर बीबीडी थाने में पूनम के पति दीप कुमार सिंह और देवर बलवीर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। भानु प्रताप सिंह का आरोप है कि पूनम की गला दबाकर हत्या की गई। सबूत मिटाने के लिए शव नहर में फेंक दिया गया। पूनम ने पहले ही बहन को बताया था कि पति उसे धमकी देता था कि वह उसकी हत्या कर दूसरी शादी कर लेगा।

पति के बयान और पोस्टमॉर्टम अलग-अलग

इस मामले की जांच पड़ताल कर रहे इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के अनुसार, आरोपी पति का दावा है कि 29 दिसंबर को वह पत्नी के साथ बाइक से बाराबंकी जा रहे थे। रास्ते में इंदिरा नहर के पास पूनम ने बहाने से बाइक रूकवाई। अचानक नहर में छलांग लगा दी। उन्होंने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इंस्पेक्टर के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पति के बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बिल्कुल अलग है। इसी वजह से मामले में आगे की जांच के लिए स्टेट मेडिको लीगल सेल से राय मांगी गई है।

हत्या की धाराओं में तब्दील हुई गुमशुदगी

पूनम के लापता होने पर भाई भानु प्रताप सिंह ने दो जनवरी को बीबीडी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अब हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Spread the love

Crime News

जानकीपुरम: मामूली विवाद में पति के सिर पर तावे से वारकर की हत्या

कौशल्या गार्डेन कॉलोनी में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Janakipuram Murder : राजधानी लखनऊ में अपनों के हाथों अपनों का खून बहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जानकीपुरम थाना क्षेत्र के कौशल्या गार्डेन कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच हुए मामूली झगड़े ने गुरुवार शाम खूनी रूप ले लिया। किसी बात पर दंपति […]

Spread the love
Read More
Crime News

नगराम: बहराइच से लाकर सप्लाई करते गांजा

अंतर्जनपदीय स्तर पर करते हैं तस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार सोलह लाख रुपए कीमत का अवैध गांजा, दो आई मोबाइल फोन, एक कार व 12,500 रूपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Marijuana Trafficking : बहराइच जिले से भारी मात्रा में गांजे की खेप लाकर उसे राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई किया […]

Spread the love
Read More
Nirmal Ghosh
Crime News National

RG कर मेडिकल कॉलेज ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में TMC के पूर्व विधायक गिरफ्तार

साक्ष्य मिटाने का है आरोप ओडिशा के संबलपुर से लिया गया हिरासत में नया लुक ब्यूरो Nirmal Ghosh arrested: वर्ष 2024 में कोलकाता के प्रसिद्ध RG कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए भयावह दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले में एक बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। पश्चिम बंगाल के […]

Spread the love
Read More