शालीमार बाग में विकास की नई शुरुआत, जलभराव से मिलेगी राहत

untitled design 2026 02 08t081259 1770518569

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। एसी और एसडी ब्लॉकों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सड़कों, नालियों, पार्कों और पार्किंग से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य करना नहीं, बल्कि आम नागरिकों के जीवन को बेहतर और सुविधाजनक बनाना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि शहरी विकास तभी सार्थक होता है, जब वह आम लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करे। इसी सोच के तहत शालीमार बाग क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए यह योजनाएं शुरू की गई हैं।

ये भी पढ़े

प्रयागराज IVF रैकेट की खौफनाक साजिश, मां के शक से खुली परतें, जानकर उड़ जाएंगे होश

सड़कों और नालियों के निर्माण पर जोर

एसी ब्लॉक और एसडी (सी) क्षेत्र में आरएमसी तकनीक से नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही आरसीसी तकनीक का उपयोग करते हुए नालियों और ड्रेनों को विकसित किया जाएगा, ताकि बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। सड़क सुदृढ़ीकरण और बेहतर जल निकासी व्यवस्था से इलाके की यातायात व्यवस्था भी सुधरेगी।

कोहाट मेट्रो स्टेशन तक जल निकासी की व्यवस्था

एसडी (सी) ब्लॉक से एलडी कोहाट मेट्रो स्टेशन तक नई आरसीसी नाली के निर्माण की शुरुआत की गई है। यह मार्ग लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहा था, जिससे यात्रियों और स्थानीय निवासियों को परेशानी होती थी। नई परियोजना के पूरा होने के बाद इस समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

पार्कों के सौंदर्यीकरण की योजना

शालीमार बाग स्थित नेहरू पार्क, अपना पार्क और सेंट्रल पार्क सहित कई पार्कों में वॉकवे, वॉकिंग ट्रैक, बाउंड्री वॉल और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन सुधार कार्यों का उद्देश्य पार्कों को सुरक्षित, साफ-सुथरा और सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी बनाना है।

पार्किंग समस्या से मिलेगी राहत

एसी ब्लॉक में बढ़ती पार्किंग समस्या को देखते हुए नई सरफेस पार्किंग के निर्माण की भी घोषणा की गई। इससे स्थानीय निवासियों को अव्यवस्थित पार्किंग से राहत मिलेगी और सड़कों पर जाम की स्थिति भी कम होगी।

ये भी पढ़े

एक I-Phone के चक्कर में इतने बुरी फंसी लड़कियां कि जानकर हो जाएंगे घनचक्कर

अन्य विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

इसके अलावा एडी, एजे, एएल, एई, एएफ और एसडी (सी) ब्लॉकों में गलियों, ड्रेनों और पार्कों से जुड़े कई अन्य विकास कार्यों को भी मंजूरी दी गई है। इनमें गलियों का पक्कीकरण, ड्रेनों की मरम्मत, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं का विस्तार शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वार्ड और हर मोहल्ले तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में ऐसे और प्रोजेक्ट्स शुरू किए जाएंगे।

 

 

 

Spread the love

New Delhi
Delhi homeslider

दिल्ली को दहलाने की धमकी, हाईकोर्ट, एयरपोर्ट और संसद समेत प्रमुख जगहों पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

New Delhi: लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री देश को सम्बोधित करें, इसके पहले ही दिल्ली में बम की सूचना से हड़कम्प मच गई। एक मेल से मिली धमकियों की वजह से दिल्ली पुलिस समेत देश के कई सुरक्षाबल इस मसले को सुलझाने में जुट गए। दिल्ली हाईकोर्ट समेत राजधानी के छह अलग-अलग स्थानों को […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

CJI-NALSAR विवाद: BCI ने छात्रों पर कार्रवाई का फैसला लिया वापस

CJI-NALSAR विवाद में नया मोड़, बार काउंसिल ने छात्रों के खिलाफ फैसला लिया वापस नई दिल्ली: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत को NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किए जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। छात्रों के विरोध और उसके बाद बार काउंसिल […]

Spread the love
Read More
Delhi Politics Uttar Pradesh

संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट, लोकसभा में सिर्फ 19% काम; राज्यसभा भी रही पीछे

हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र, लोकसभा में सिर्फ 19% और राज्यसभा में 39% काम Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को समाप्त हो गया। सत्र के आखिरी दिन भी दोनों सदनों में राजनीतिक गतिरोध देखने को मिला। लोकसभा में कार्यवाही बेहद कम समय चली, जबकि राज्यसभा में […]

Spread the love
Read More