नौतनवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर से कजरी तक लिंक मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन संपन्न

WhatsApp Image 2026 02 08 at 9.23.57 AM
  • सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं:  ऋषि त्रिपाठी 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महाराजगंज। नौतनवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर से कजरी तक जाने वाले महत्वपूर्ण लिंक मार्ग के चौड़ीकरण एवं मरम्मत कार्य का भूमि पूजन शनिवार को विधिवत रूप से संपन्न हो गया। लंबे समय से प्रतिक्षित इस परियोजना का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। बता दें कि इस प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई लगभग 22 किलोमीटर है। चौड़ीकरण के बाद सड़क की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर निर्धारित की गई है। इस परियोजना पर लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मार्ग के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक गांवों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। यह मार्ग वर्षों से जर्जर अवस्था में था, जिससे स्थानीय नागरिकों, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को आवागमन मेंलगातार भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कार्य की औपचारिक प्रक्रिया प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों में संतोष और उम्मीद का माहौल देखा गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में मदरी महदेदया, शाहपुर, जमुहानी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर नौतनवां के लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नगर पंचायत नौतनवां के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक बाबा, प्रदीप पांडे, प्रदीप सिंह,प्रभुनाथ त्रिपाठी समेत भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। उन्होंने कहा कि यह मार्ग न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र को आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों की भी मजबूती प्रदान करेगा। विधायक ने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग के चौड़ीकरण से कृषि उपज के परिवहन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और व्यापारिक गतिविधियों में उल्लेखनीय सुधार होगा। क्षेत्रवासियों ने इस कार्य को वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Untitled 3 copy
Crime News Purvanchal

सोनौली पुलिस ने सीमा पर एक अभियान के तहत किया 56 वाहनों का चालान

अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज जिले की सोनौली कोतवाली पुलिस ने सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत पिछले दो दिनों में 56 वाहनों का चालान किया गया है। वहीं दूसरी […]

Read More
Untitled 11 copy
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

UP के बहुजन थलपति विजय में देखते हैं चंद्रशेखर की छवि

तमाम झंझावतों के बीच भी तेजी से उभर सकते हैं चंद्रशेखर जयराम अनुरागी बलिया। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद देश की राजनीति में एक नई बहस ने जोर पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश की बहुजन राजनीति में इन दिनों दक्षिण भारत के उभरते नेता थलपति विजय और उत्तर प्रदेश के दलित-बहुजन चेहरे चन्द्रशेखर आज़ाद […]

Read More
Untitled 14 copy 6
Purvanchal

हाउस टैक्स वृद्धि पर व्यापार मंडल का विरोध रंग लाया

सरकार ने फैसला लिया वापस: संतोष अग्रहरी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महाराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवां इकाई द्वारा हाउस टैक्स में की गई कई गुना बढ़ोतरी के खिलाफ चलाया गया विरोध आखिरकार सफल रहा। व्यापार मंडल के दबाव और लगातार उठाई गई। आवाज के बाद राज्य सरकार ने बढ़े हुए हाउस टैक्स को […]

Read More