देहरादून में एक और युवती पर चापड़ से जानलेवा हमला

Untitled 4 copy 6

 

देहरादून। राजधानी देहरादून में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मच्छी बाजार में युवती की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब चंद्रबनी चौक के पास एक युवती पर चापड़ से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके सिर पर 8 से 9 टांके लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, सैय्यद मोहल्ला चकराता रोड निवासी पीयूष जोशी ने पटेलनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी चचेरी बहन गुरुवार रात करीब 8 बजे अपने दोस्तों के साथ चंद्रबनी चौक स्थित एक कैफे में कॉफी पीने गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद आयुष रावत, सूरज राणा और हिमांशु से किसी बात को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि बहस बढ़ने के बाद तीनों युवकों ने युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट की और फिर चापड़ से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवती को उसके साथी तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर 8 से 9 टांके लगाए।

ये भी पढ़े

भौतिक विकास जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं, केवल आवश्यकताओं की पूर्ति का माध्यम: योगी आदित्यनाथ

युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कैफे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी कब्जे में ले ली है। आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई, लेकिन फिलहाल तीनों फरार बताए जा रहे हैं। आशीष कुमार, चौकी इंचार्ज आईएसबीटी ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि 2 फरवरी को नगर कोतवाली क्षेत्र के मच्छी बाजार इलाके में दिनदहाड़े 23 वर्षीय युवती गुंजन की चापड़ से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी आकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Spread the love

New Delhi
homeslider Uttar Pradesh

नवोदय विद्यालय मामले में SC का बड़ा आदेश, तमिलनाडु को तीन महीने की मोहलत

New Delhi: तमिलनाडु में जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने को लेकर राज्य सरकार और केंद्र के बीच चल रहे मतभेद के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अहम निर्देश दिए। अदालत ने तमिलनाडु सरकार से कहा कि वह राज्य के प्रत्येक जिले में नवोदय विद्यालय स्थापित करने के लिए उपयुक्त जमीन की पहचान करे। इसके […]

Spread the love
Read More
gorakhpur
homeslider Uttar Pradesh

योगी बोले- भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के तो PM मोदी भारत के शिल्पी

gorakhpur: विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के जटाशंकर स्थित श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के शिल्पकारों, कारीगरों और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

Spread the love
Read More
Modi's 76th birthday
Bihar homeslider

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर चायवाले ने बांटी 76 कप मुफ्त चाय

Modi’s 76th birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर बिहार के कटिहार जिले में एक चाय विक्रेता ने अपने अनोखे अंदाज में खुशी जाहिर की। मेडिकल कॉलेज मोड़ के पास चाय की दुकान चलाने वाले जवाहर भगत ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 76 कप चाय लोगों को मुफ्त में पिलाई। उन्होंने इस […]

Spread the love
Read More