बेलगाम पतंगबाज: चाइनीज मांझे से इससे पहले भी कई लोग घायल हो चुके हैं,

Untitled 19 copy 3
  • वरिष्ठ पत्रकार संजय त्रिपाठी के बेटे भी हुए थे गंभीर रूप से जख्मी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस अफसर भले ही तरह-तरह की योजना बनाकर चाइनीज मांझे पर रोकथाम लगाने का दावा कर रहे हों लेकिन इससे पहले 15 सितंबर 2017 पर गौर करें आईटी चौराहे के पास बाइक से जा रहे वरिष्ठ पत्रकार संजय त्रिपाठी के 23 वर्षीय बेटे विभांशु त्रिपाठी के गले में चाइनीज मांझा उलझ गया। हादसे में छात्र के गले में करीब सात सेमी. तक गहरा जख्म हो गया था। गनीमत रही कि सांस की नली बच गई। राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार संजय त्रिपाठी का बेटा विभांशु (23) उस समय एमए प्रथम वर्ष का छात्र था । वह दोपहर बाद करीब तीन बजे वह बाइक से अलीगंज से आईटी चौराहा की ओर आ रहा था। चौराहे से चंद कदम की दूरी पर विभांशु की गर्दन में अचानक चाइनीज मांझा फंस गया। इससे बचने के लिए विभांशु ने गर्दन हटाई। हालांकि, तब तक मांझे ने उसकी गर्दन का दायां हिस्सा बुरी तरह से काट दिया। करीब सात सेमी. लंबा और गहरा कट लगने से खून का फव्वारा फूट पड़ा और विभांशु चीखते हुए सड़क पर गिर पड़ा। यह देख राहगीर एकत्र हो गए। आनन-फानन उसके मोबाइल से परिवारीजनों को सूचना दी गई।

परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल ले गए। यहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि घाव बहुत गहरा है। हालांकि जख्म सांस की नली यानी ट्रैकिया तक नहीं पहुंचा। गनीमत रही कि मांझे से गर्दन के किनारे की तरफ घाव हुआ। यह घाव सामने के हिस्से में होता तो उसकी जान पर बन आती। फिलहाल उसकी हालत गंभीर है।

उस समय अधिकारियों ने चाइनीज मांझा बेचने वालों पर रोक लगाने का दावा किया था, कवायदें धरी रह गई

चाइनीज मांझे के प्रतिबंध के बावजूद राजधानी में बिक रहे चाइनीज मांझे से हो रहे हादसों को लेकर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम ने इसे जब्त करने के साथ ही चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। तत्कालीन डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को इसके लिए नोडल अफसर नामित किया है। इसके लिए पुलिस थाना स्तर पर छापेमारी की जाएगी। इसकी बिक्री करने वालों के खिलाफ सीधे केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई होगी। लेकिन जैसे ही अफसरों का तबादला हुआ और पूरी कवायद ठंडे बस्ते में चली गई। नतीजतन आज भी चाइनीज मांझा खरीद-फरोख्त करने वालों का सिलसिला जारी है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी लापरवाही का नतीजा है कि परिवार का इकलौता बेटा मोहम्मद शोएब की प्रतिबंधित मांझे से कटकर जान चली गई।

Spread the love

New Delhi
Crime News Delhi

दिल्ली में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

New Delhi: राजधानी दिल्ली में नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी स्थित आस्था कुंज पार्क में तीन युवकों पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर 17 वर्षीय लड़की को धमकाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी आसिफ […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Crime News homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे मौत मामले में CCTV से सामने आया घटनाक्रम

Mumbai: IIT बॉम्बे के 22 वर्षीय BTech छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की मौत के मामले की जांच में CCTV फुटेज अहम कड़ी बनकर सामने आई है। क्राइम ब्रांच की टीम परीक्षा हॉल से लेकर कैंपस और हॉस्टल तक लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य साहिल की मौत से पहले […]

Spread the love
Read More
Crime News Maharastra

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सिया के परिवार पर शक

Ketan Murder Case: पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ कई नए और चौंकाने वाले पहलू सामने आ रहे हैं। 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले में केतन की खाई में गिरने से मौत हुई थी। शुरुआती तौर पर इसे हादसा माना गया, लेकिन […]

Spread the love
Read More