युवती से शादी की जिद में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, उसके दरवाजे पर खुद को मारी गोली

Basti: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से बातचीत करने की जिद लेकर उसके घर पहुंचे 30 वर्षीय युवक ने परिजनों और ग्रामीणों के सामने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक युवती से एकतरफा प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। युवती की शादी दूसरी जगह तय होने के बाद वह लगातार शादी तुड़वाने का दबाव बना रहा था।

घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मृतक की पहचान परशुरामपुर थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर गांव निवासी रामबुझारत के बेटे शिवकुमार उर्फ गनई (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक रिश्ते में अपनी सगी बुआ की बेटी से शादी करना चाहता था। युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। इसकी जानकारी होने के बाद शिवकुमार युवती की शादी तुड़वाने की कोशिश करने लगा और उसी से विवाह करने की जिद पर अड़ा था।

पुलिस ने पहले भी हिरासत में लेकर दी थी हिदायत

युवक की लगातार हरकतों से परेशान होकर युवती के परिजनों ने परशुरामपुर थाने में शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने सोमवार को शिवकुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पुलिस ने उसे रिश्तेदारी और रिश्तों की मर्यादा समझाते हुए युवती को परेशान नहीं करने की सख्त हिदायत दी थी। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया था। आरोप है कि घर लौटने के बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

सब्जी लेने के बहाने घर से निकला, हाथ में तमंचा लेकर पहुंचा

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह शिवकुमार सब्जी लेने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह हाथ में तमंचा लेकर युवती के घर पहुंच गया। वहां उसने युवती से बात कराने की जिद शुरू कर दी। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह आत्मघाती कदम उठाने की धमकी देने लगा। लोग उसे शांत कराने की कोशिश कर ही रहे थे कि उसने तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह और थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस तथा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के पास तमंचा कहां से आया और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए हैं।

तीन मिनट दो सेकेंड के वीडियो में कैद हुई घटना

युवक के खुद को गोली मारने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब तीन मिनट दो सेकेंड के इस वीडियो में युवक हाथ में तमंचा लेकर इधर-उधर घूमता दिखाई दे रहा है। इस दौरान वह कई बार तमंचे को अपने सिर के पास ले जाता नजर आता है। कुछ देर बाद उसने तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कोयले से बनेगी यूरिया-मेथनॉल, NTPC ने दिए दो प्रस्ताव

मन के आठ अवगुणों को दूर करते हैं भगवान गणेश के आठ स्वरूप

26 जनवरी तक हर पांचवें दिन युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: CM योगी

महंगाई का झटका! मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा

 

 

Ayodhya
homeslider Uttar Pradesh

योगी सरकार के दीपोत्सव में 220 टन रेत से रचा गया ‘राम दरबार’, बना विश्व रिकार्ड

सरयू की रेत से तैयार हुआ 58 फीट लंबा और 20 फीट ऊंचा भव्य राम दरबार व राम मंदिर की विशाल कलाकृति सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की यह पहली और विश्व की सबसे लंबी रेत निर्मित राम दरबार कलाकृति Ayodhya: योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा आयोजित दीपोत्सव 2026 में अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने ऐतिहासिक उपलब्धि […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

26 जनवरी तक हर पांचवें दिन युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: CM योगी

1,146 युवाओं को नौकरी, किसानों को ₹215 करोड़ CM योगी बोले- पहले नौकरी में चलता था सैफई सिंडिकेट CM योगी का सपा-कांग्रेस पर निशाना CM योगी का अखिलेश पर तंज, शिवपाल को ट्यूटर रखने की दी सलाह Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ […]

Read More
Lucknow
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद’, PDA को लेकर अखिलेश का नया बयान

Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चर्चित राजनीतिक नारे PDA को लेकर एक नया बयान दिया है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने PDA का एक अलग अर्थ बताते हुए कहा, ‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद।’ उनका यह बयान उस समय आया, जब पत्रकारों ने उनसे 12 तारीख को अयोध्या […]

Read More