संसद में उठा कोटद्वार की बाबा नामक दुकान का विवाद

Untitled 5 copy 7

 

कोटद्वार। पौड़ी जिले के कोटद्वार नगर में एक कपड़े की दुकान के बाबा नाम को लेकर शुरू हुए विवाद की गूंज अब दिल्ली में भी सुनाई दे रही है। कांग्रेस के नेता खड़गे ने इस मसले को राज्यसभा में उठाया। जबकि सांसद चन्द्रशेखर के कोटद्वार कूच की खबर से भी हलचल मची हुई है। खड़गे ने राज्यसभा में कहा, अगर रक्षक ही भक्षक बन जाएगा, तो आम आदमी कहाँ जाएगा? दीपक ने भाईचारा बचाया, BJP ने उसे मुकदमे में फँसाया। ये नफरत की राजनीति है, लेकिन मोहब्बत की जीत होगी! इससे पूर्व राहुल गांधी भी ट्वीट कर दीपक को बब्बर शेर कह चुके हैं। बाहर से कोटद्वार जा रहे मीडियाकर्मियों को भी रोका जा रहा है।

ये भी पढ़े

यौन इच्छा और पुरुष चरित्र: स्टीफन हॉकिंग के जीवन से एक गहरा विश्लेषण

‘मोहम्मद दीपक’ नाम से सामने आए दीपक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्षी दलों, सामाजिक संगठनों और अल्पसंख्यक समुदाय के समर्थन के बीच अब सांसद चंद्रशेखर समेत कुछ नेताओं के कोटद्वार पहुंचने की सूचना से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। हालात बिगडऩे की आशंका को देखते हुए शहर और सीमावर्ती इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया है। वहीं राज्यसभा में कांग्रेसी सांसद मल्लिका अर्जुन खरगे ने भी दीपक कुमार के मुद्दे को उठाया।

ये भी पढ़े

IPS मल्लिका बनर्जी: रियल लाइफ मर्दानी

विवाद के केंद्र में कोटद्वार के पटेल मार्ग स्थित वकील अहमद की कपड़े की दुकान है, जिसके नाम को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच तनाव पैदा हुआ। इसी दौरान झगड़ा शांत कराने पहुंचे दीपक कुमार, जो खुद को ‘मोहम्मद दीपक बताते हैं, पर भी मुकदमा दर्ज हो गया। इसके बाद मामला सांप्रदायिक और राजनीतिक रंग लेने लगा। विपक्ष का आरोप है कि सद्भाव बनाए रखने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को ही निशाना बनाया गया, जबकि सत्तारूढ़ दल से जुड़े लोगों पर नरमी बरती गई। पुलिस प्रशासन को आशंका है कि यदि सांसद चंद्रशेखर या अन्य नेता कोटद्वार पहुंचे तो समर्थकों की भीड़ जुट सकती है, जिससे माहौल बिगड़ सकता है। इसी को देखते हुए यूपी से आने वाले वाहनों को सीमा पर ही रोका जा रहा है, सघन चेकिंग और पैदल मार्च किए जा रहे हैं। स्वयं एसएसपी पौड़ी ने मौके पर डेरा डालते हुए पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ किया है। वहीं दो दिनों से मीडिया कर्मियों को कोटद्वार में आने और दीपक कुमार से बातचीत से रोका जा रहा है।

Spread the love

IAF Chief Ashutosh Dixit
homeslider National

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित IAF के नए चीफ, उड़ान का बड़ा अनुभव

IAF Chief Ashutosh Dixit: भारतीय वायुसेना को नया प्रमुख मिल गया है। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का नया चीफ नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह वायुसेना में डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लंबे सैन्य करियर और व्यापक उड़ान अनुभव वाले आशुतोष दीक्षित ने फाइटर पायलट के […]

Spread the love
Read More
Palmistry X Sign
homeslider Religion

हथेली पर x का निशान देता है खास संकेत, जानिए इसको

Palmistry X Sign: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं और पर्वतों के साथ-साथ कुछ विशेष चिह्नों को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इन्हीं में से एक है X का निशान। मान्यता है कि हथेली पर बना यह निशान व्यक्ति के स्वभाव, सोचने-समझने की क्षमता और जीवन में मिलने वाले अवसरों से जुड़े संकेत दे सकता है। […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Religion

संन्यासियों का श्राद्ध कल

Lucknow: संन्यासियों का श्राद्ध वर्ष 2026 में सात अक्टूबर (बुधवार) को द्वादशी तिथि के दिन है। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संन्यासियों का श्राद्ध आम दिनों की तरह नहीं, बल्कि पितृ पक्ष की द्वादशी तिथि (12वें दिन) को किया जाता है। इसे ‘द्वादशी श्राद्ध’ भी कहते हैं। हिन्दू धर्म के अनुसार, जिन पूर्वजों या परिवार […]

Spread the love
Read More