मुस्तफिजुर रहमान को मिला नया ठिकाना, लाहौर कलंदर्स ने 6.44 करोड़ में किया साइन

befunky collage 2026 02 05t134708 1770279415 1

Mustafizur Rahman : पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) सीजन 11 से पहले बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से विवादों और अनिश्चितता में घिरे मुस्तफिजुर को अब नई टीम का सहारा मिल गया है। लाहौर कलंदर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए उन्हें 6.44 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में साइन कर लिया है। इस डील के साथ मुस्तफिजुर एक बार फिर PSL में अपनी घातक गेंदबाजी का जलवा दिखाते नजर आएंगे। पिछले एक महीने से मुस्तफिजुर रहमान लगातार सुर्खियों में बने हुए थे। मामला तब गरमाया जब BCCI के हस्तक्षेप के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें अपनी टीम से बाहर कर दिया। इस फैसले से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) नाराज हो गया और हालात यहां तक पहुंच गए कि बांग्लादेश ने भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़े

अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण निगम लिमिटेड महराजगंज मंडल कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी का चेतावनी धरना

 

विवाद से PSL तक का सफर

BCB और BCCI के बीच टकराव का असर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर भी पड़ा। बांग्लादेश की गैरमौजूदगी के चलते ICC को स्कॉटलैंड को T20 वर्ल्ड कप में शामिल करना पड़ा। ऐसे हालात में मुस्तफिजुर का भविष्य अधर में लटकता नजर आ रहा था, लेकिन PSL ने उन्हें एक नई शुरुआत का मौका दे दिया। लाहौर कलंदर्स ने 5 फरवरी को इस साइनिंग की जानकारी साझा की और बताया कि मुस्तफिजुर को सीधे कॉन्ट्रैक्ट के तहत टीम में शामिल किया गया है। यह पहला मौका नहीं है जब वह कलंदर्स की जर्सी पहनेंगे। इससे पहले वह 2016 और 2018 में भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं।

ये भी पढ़े

लंदन में रह रहे इमरान खान के बेटों का पाक सरकार पर गंभीर आरोप

 

फ्रेंचाइजी ने क्यों जताया भरोसा

लाहौर कलंदर्स के मालिक समीन राणा ने मुस्तफिजुर को “टीम के परिवार का अहम सदस्य” बताया। उन्होंने कहा कि मुस्तफिजुर का अनुभव और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता टीम के लिए बेहद अहम होगी। उनका मानना है कि बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज की वापसी से टीम अपने खिताब बचाने के लक्ष्य को और मजबूती से हासिल कर पाएगी।PSL 11 में लाहौर कलंदर्स पहले से ही मजबूत नजर आ रही है और मुस्तफिजुर के आने से उनकी गेंदबाजी और खतरनाक हो गई है।

 

 

 

Spread the love

ICC New Rules 2026
Sports

क्रिकेट में बदले कई बड़े नियम, ओवरथ्रो से रन आउट तक जानें नया नियम

ICC New Rules 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अक्टूबर 2026 से कई नए खेलने की स्थितियां लागू हो गए हैं। इन बदलावों का मकसद खेल के दौरान समय की बर्बादी कम करना, कुछ नियमों को ज्यादा स्पष्ट करना और मैच अधिकारियों के लिए फैसले लेने की प्रक्रिया को बेहतर बनाना है। ICC ने 2026 में […]

Spread the love
Read More
Sports

‘2027 वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं’, रोहित शर्मा ने बताई वजह

Rohit Sharma: ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की नजर अब 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है। टेस्ट और T20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित फिलहाल भारतीय टीम के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। 2027 के विश्व कप में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन रोहित ने साफ […]

Spread the love
Read More
Sports

गिल का दोहरा शतक, भारत ने रचा 400+ रनचेज का इतिहास

IND vs WI 2nd ODI: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। शुभमन गिल के शानदार दोहरे शतक और रोहित शर्मा की शतकीय पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के 406 रनों के लक्ष्य को महज 43.3 ओवर में दो […]

Spread the love
Read More