क्या बिहार में दोबारा होंगे विधानसभा चुनाव? प्रशांत किशोर की पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

pk 1770281281

नई दिल्ली । बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आने की आशंका है। चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी (JSP) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। पार्टी ने चुनाव परिणामों को रद्द करने और राज्य में दोबारा चुनाव कराने की मांग को लेकर शीर्ष अदालत में रिट याचिका दाखिल की है। जन सुराज पार्टी का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान गंभीर अनियमितताएं हुईं, जिससे निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव की संवैधानिक भावना को नुकसान पहुंचा। पार्टी का कहना है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा महिला मतदाताओं को सीधे 10-10 हजार रुपये का भुगतान किया गया, जो खुले तौर पर चुनावी नियमों का उल्लंघन है।

ये भी पढ़े

राशन कार्ड खो गया? घबराएं नहीं जानिए नया डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का आसान तरीका

 

याचिका में विशेष रूप से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत किए गए भुगतान को चुनौती दी गई है। पार्टी का दावा है कि चुनाव अवधि के दौरान नए लाभार्थियों को जोड़ना और राशि का वितरण करना मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास था। जन सुराज पार्टी के अनुसार, यह कदम संविधान के अनुच्छेद 14, 21, 112, 202 और 324 का उल्लंघन करता है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। पार्टी ने अदालत से आग्रह किया है कि चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाए कि वह बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों को अमान्य घोषित करे।

ये भी पढ़े

गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक सप्ताह में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी

 

इसके अलावा, याचिका में मतदान केंद्रों पर जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 1.8 लाख महिलाओं की तैनाती पर भी सवाल उठाए गए हैं। जन सुराज पार्टी का कहना है कि इन महिलाओं की उपस्थिति गैरकानूनी थी और इससे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हुई।पार्टी ने यह भी दावा किया है कि 25 से 35 लाख महिला मतदाताओं को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक लाभ पहुंचाया गया, जिससे मतदाताओं के फैसले पर असर पड़ सकता था। ऐसे में अब सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं, क्योंकि इसका फैसला बिहार की राजनीति की दिशा बदल सकता है।

 

 

 

Spread the love

Air India Pakistan Airspace
National

गलती से पाकिस्तानी क्षेत्र में घुस गई AIR INDIA, बाल-बाल बचा भारतीय जहाज

अमृतसर के पास पाकिस्तान के ऊपर पहुंच गया था एयर इंडिया का एक विमान Air India Pakistan Airspace : टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया का एक विमान मंगलवार रात गलती से पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया, हालांकि इसका एहसास होते ही वह तुरंत वापस भारतीय सीमा में लौट आया। सूत्रों […]

Spread the love
Read More
National

आय से अधिक संपत्ति मामला: अधिकारी के लॉकर से मिला नोटों का जखीरा

Hyderabad News : आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार लैंड रिकॉर्ड्स विभाग के डिप्टी डायरेक्टर नरहरी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को उनके बैंक लॉकरों की तलाशी शुरू की, जिसमें पहले ही लॉकर से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई […]

Spread the love
Read More
Diritt del sentier
National

गुज़रे ज़माने के फुटपाथ और छाँव देते दरख़्त

  Diritt del sentier :  शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सड़कों के किनारे बने फुटपाथ और लंबी दूरी के मार्गों के किनारे हरियाली सहित पथिकों को छाया देने वाले वृक्ष अतीत की बात हो गए हैं। फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है तो वृक्ष कहीं मार्ग चौड़ीकरण तो कहीं विकास की भेंट चढ़ […]

Spread the love
Read More