राशन कार्ड खो गया? घबराएं नहीं जानिए नया डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का आसान तरीका

Untitled 1 copy 7

नया लुक डेस्क

नई दिल्ली। राशन कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए सरकारी योजनाओं और मुफ्त राशन का अहम आधार है। इसके जरिए गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सस्ता या फ्री राशन मिलता है। ऐसे में अगर आपका राशन कार्ड कहीं खो जाए या चोरी हो जाए, तो परेशानी बढ़ सकती है। लेकिन राहत की बात यह है कि खोया हुआ राशन कार्ड दोबारा बनवाया जा सकता है। इसके लिए कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होती हैं। आइए जानते हैं पूरा तरीका आसान भाषा में।

सबसे पहले ये जरूरी काम करें

अगर आपका राशन कार्ड गुम हो गया है या चोरी हो गया है, तो तुरंत नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज कराएं।

इसका फायदा ये होगा

  • कोई आपके कार्ड का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
  • नए (डुप्लीकेट) राशन कार्ड के आवेदन में एफआईआर की कॉपी काम आएगी।
  • एफआईआर की एक प्रति अपने पास सुरक्षित जरूर रखें।

ऑफलाइन तरीके से नया राशन कार्ड कैसे बनवाएं?

  • अगर आप दफ्तर जाकर आवेदन करना चाहते हैं तो ये प्रक्रिया अपनाएं।
  • अपने जिले के DFSC (जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक) कार्यालय जाएं।
  • वहां से डुप्लीकेट राशन कार्ड का फॉर्म (D-Y Form) लें।ये भी पढ़े

यूपी में चीनी मांझा पूरी तरह बैन, सीएम योगी का सख्त आदेश: मौत हुई तो हत्या मानी जाएगी

इसके साथ ये दस्तावेज लगाएं

  • डिपो होल्डर की रिपोर्ट
  • परिवार के सभी सदस्यों की दो-दो फोटो
  • कई जगह ग्रुप फोटो भी मांगी जाती है
  • पेनाल्टी फीस की रसीद

फॉर्म भरकर सभी दस्तावेज जमा करें। कुछ दिनों में आपको सूचना मिलेगी और फिर कार्यालय से जाकर डुप्लीकेट राशन कार्ड प्राप्त कर सकेंगे

ऑनलाइन तरीके से कैसे करें आवेदन?

अब कई राज्यों में राशन कार्ड की सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध है।

हर राज्य की वेबसाइट अलग होती है,
वहां “नया राशन कार्ड” या “डुप्लीकेट राशन कार्ड” का विकल्प मिलता है
जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन किया जा सकता है,

ध्यान रखें प्रक्रिया राज्य के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है।

जरूरी सलाह

  • एफआईआर जरूर कराएं,
  • किसी दलाल के झांसे में न आएं,
  • केवल सरकारी वेबसाइट या दफ्तर से ही आवेदन करें

 

Spread the love

Parliament
Analysis homeslider Politics

संसद में हंगामा ही सिर्फ मकसद नहीं होना चाहिए

Parliament लोकसभा और राज्यसभा का मानसून सत्र लगभग हंगामे की भेंट चढ़ गया है। जहां देश को आगे बढ़ाने के लिये चर्चा होना चाहिए, वहां दो सियासी घरानों के पुत्रों का अहंकार उसे ले डूबा, जबकि लोकतंत्र की बुनियाद इस बात पर टिकी है कि सदन में चर्चा, बहस और असहमति के माध्यम से देश […]

Spread the love
Read More
Cow urine
Analysis homeslider

गोमूत्र से कमाई मॉडल या चुनावी चमक

Cow urine उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर से गोमूत्र खरीद का जो पायलट मॉडल सामने आया है, उसे केवल गाय, गांव और संस्कृति की कहानी मानना आसान है, लेकिन असली सवाल इससे कहीं बड़ा है। सवाल यह है कि क्या सरकार गोमूत्र को सचमुच ग्रामीण अर्थव्यवस्था का नया उत्पाद बनाना चाहती है, या फिर ऐसी घोषणा […]

Spread the love
Read More
Politics
Analysis homeslider Politics

जातीय नारों की मंडी में 2027 का उत्तर प्रदेश किसका हिसाब करेगा

Politics उत्तर प्रदेश में चुनाव अभी आया नहीं है, लेकिन राजनीति ने मतदाताओं की जातियां गिननी शुरू कर दी हैं। नेताओं के पास बेरोजगारी का आंकड़ा हो या न हो, महंगाई का हिसाब हो या न हो, स्कूलों और अस्पतालों की हालत पर जवाब हो या न हो, लेकिन किस जाति की कितनी आबादी है, […]

Spread the love
Read More