U-19 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने रन चेज में रचा इतिहास, न्यूज़ीलैंड का 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Untitled 23 copy 2
नई दिल्ली। भारतीय अंडर-19 टीम ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इतिहास रचते हुए अफगानिस्तान को 53 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हराकर फाइनल में शानदार प्रवेश किया। हरारे में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 311 रन का विशाल लक्ष्य मात्र 41.1 ओवर में हासिल कर लिया और अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारत ने न्यूज़ीलैंड का 20 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 2006 से अब तक कायम था।
सबसे बड़ा रन चेज अब भारत के नाम
अब तक अंडर-19 वर्ल्ड कप में केवल दो टीमें ही 300 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल कर पाई थीं न्यूज़ीलैंड और भारत। न्यूज़ीलैंड ने 2006 में आयरलैंड के खिलाफ 305 रन का पीछा किया था, लेकिन अब भारत ने उससे भी बड़ा लक्ष्य हासिल कर इतिहास बदल दिया।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़े सफल रन चेज
आरोन जॉर्ज का शतक, वैभव और आयुष की तूफानी पारियां 
भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे आरोन जॉर्ज, जिन्होंने शानदार 115 रन की पारी खेली। उन्होंने 104 गेंदों में 15 चौके और 2 छक्के जड़े।
उनका बेहतरीन साथ दिया
वैभव सूर्यवंशी :  33 गेंदों में 68 रन (9 चौके, 4 छक्के)
कप्तान आयुष म्हात्रे :  59 गेंदों में 62 रन (5 चौके, 4 छक्के)
इन तीनों की आक्रामक बल्लेबाजी ने अफगान गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।
10वीं बार फाइनल में भारत, इंग्लैंड से होगी महामुकाबला
भारतीय टीम ने अब तक 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराया था।

Spread the love

Public Interaction Session
homeslider Raj Dharm UP

इलाज से लेकर न्याय तक, जनता दर्शन में CM योगी ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

Public Interaction Session हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकारः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मिले राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले CM- समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए […]

Spread the love
Read More
Noida Fire
Crime News homeslider

AC ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट? नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में आग से अफरा-तफरी

Noida Fire उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार सुबह एक हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी के 21वें फ्लोर पर लगी आग ने देखते ही देखते आसपास के कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एसी फटने या शॉर्ट सर्किट के कारण […]

Spread the love
Read More
Rabri Devi
Bihar homeslider

राबड़ी देवी का अगला ठिकाना कौन-सा? बंगले से तेज हुई सामान की शिफ्टिंग, सियासी हलचल तेज

Rabri Devi बिहार की राजनीति में आज 10, सर्कुलर रोड स्थित VVIP सरकारी आवास को लेकर हलचल तेज है। भवन निर्माण विभाग की ओर से दी गई। अंतिम समयसीमा 29 जून को समाप्त हो रही है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी किसी भी समय यह सरकारी बंगला खाली […]

Spread the love
Read More