नहीं थम रहीं संगीन वारदातें: मजदूर की सिर कूंच कर निर्मम हत्या

murder
  • मुल्ला खेड़ा गांव के पास घटना से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
  • खून से लथपथ शव सड़क किनारे पड़ा मिलने से इलाके में फैली सनसनी
  • सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का मामला, सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर कार्रवाई में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते नौ जनवरी 2026 को सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में हुई घटना का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि इसी थाना क्षेत्र के चौरासी गांव के पास 40 वर्षीय मजदूर संतराम की बेरहमी से हत्या कर एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। मंगलवार सुबह मुल्ला खेड़ा गांव के पास सड़क किनारे खून से लथपथ शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह माजरा देख ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि संतराम की जान किसने और क्यों ली। पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन कर कातिलों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित चौरासी गांव निवासी 40 वर्षीय संतराम पुत्र दुलारे रावत मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करते थे। बताया जा रहा है कि रोज की तरह संतराम घर से मजदूरी करने के लिए निकला था लेकिन वह घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह ग्रामीण मुल्ला खेड़ा गांव के बाहर गए तो उनके होश उड़ गए। देखा कि एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। तभी चौरासी गांव के ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। हत्या किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में डीसीपी, एसीपी व इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन शुरू की। पुलिस को मौके से खून से ईंट मिला है, जिससे आंशका जताई जा रही है कातिलों ने ईंट से वारकर मौत की नींद सुलाने के बाद भाग निकले। पुलिस पड़ताल कर रही थी कि घरवाले भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान संतराम के रूप में की। पुलिस के मुताबिक मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी गई है।

किसी जानने वालों पर गहराया शक, पुलिस की टीमें गठित

घटनास्थल पर जिस तरह से खून के छीटें मिले, इससे लग रहा है शराब का सेवन करते समय किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद हत्यारों ने हत्या कर दी। जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के दो बेटे व एक बेटी है। पुलिस के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला गया तो उसमें मृतक संतराम साइकिल से शराब के ठेके की और जाते दिखाई दिया, इससे यही लग रहा है कि कहीं न कहीं नशे में धूत होने के बाद कातिलों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

Spread the love

One thought on “नहीं थम रहीं संगीन वारदातें: मजदूर की सिर कूंच कर निर्मम हत्या”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

साइबर ठगी के 95 हजार में 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ए अहमद सौदागर Lucknow : अंजान लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में चील्ह थाना की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 70 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोमतीनगर: भाई का कातिल कलयुगी भाई गिरफ्तार

ग्वारी गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी गांव निवासी अजय कुमार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी भाई प्रमोद कुमार रावत इंस्पेक्टर गोमतीनगर की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपित फरार चल […]

Spread the love
Read More