शादी का वादा कर मुकरा प्रेमी, गर्लफ्रेंड ने बीच सड़क पर धर लिया-पुलिस आने तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Untitled 1 copy 3

लखनऊ। बिहार के मुंगेर से प्रेम में धोखे का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और बाद में मुकर जाने का आरोप लगाते हुए बीच सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा और हाथापाई तक की नौबत आ गई। घटना मुंगेर शहर के दो नंबर गुमटी इलाके की है, जहां युवती ने युवक को सरेआम पकड़ लिया और उसे जाने नहीं दिया। दोनों के बीच तेज बहस शुरू हुई, जिसने कुछ ही देर में उग्र रूप ले लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े

पुरोला की ब्लाक प्रमुख निशिता शाह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

सड़क पर तमाशा बना प्रेम विवाद, जुट गई भीड़

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती युवक पर लगातार आरोप लगाती रही कि उसने शादी का वादा कर लंबे समय तक उसके साथ रिश्ता रखा और अब शादी से इनकार कर रहा है। युवक ने पलटवार करते हुए दावा किया कि युवती की पहले ही शादी हो चुकी है और वह किसी और से रिश्ता टूटने के बाद उसके पास आई है। दोनों के बीच बहस बढ़ती चली गई और हाथापाई तक पहुंच गई। सड़क पर हो रहे इस हंगामे को देखकर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़े

मनाली में बर्फ पर अंडरगारमेंट में रील बनाती महिला इन्फ्लुएंसर का वीडियो वायरल, मंत्री विक्रमादित्य सिंह भड़के

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच में जुटी

हालात बिगड़ते देख लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में लिया और दोनों को थाने ले जाया गया। इसके बाद वासुदेवपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। युवती अपने आरोपों पर अड़ी हुई है, जबकि युवक भी अपने पक्ष में दलीलें दे रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सच्चाई सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह प्रेम विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां वायरल वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।

ये भी पढ़े

सुहागरात से पहले ही गूंज उठीं किलकारियां: शादी के कुछ घंटों बाद दुल्हन बनी मां, रामपुर की घटना ने सबको किया हैरान

Spread the love

Politics
homeslider Raj Dharm UP

दो टूक : संसद में दिख रही यूपी के दो लड़कों की जुगलबंदी क्या 2027 में दिखेगी

राजेश श्रीवास्तव Politics इन दिनों देश का संसद सत्र चल रहा है। सदन के बाहर आपको दो लड़के की जोड़ी खूब जुगलबंदी करते हुए दिख रही होगी। सरकार को घेरना का एक भी मौका पूरे विपक्ष में इन दों लड़कों की जोड़ी छोड़ नहीं रही है। आप समझ गये होंगे। यह जोड़ी है कांग्रेस के […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More
Samajwadi Party
homeslider Raj Dharm UP

सरकार में हर विभाग और हर कार्य में हो रहा भ्रष्टाचार: अखिलेश यादव

Samajwadi Party एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं से लेकर जल जीवन मिशन तक में कमीशन का खेल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। सरकार में हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार हो रहा है। एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं से लेकर जल जीवन मिशन तक में […]

Spread the love
Read More