राम वन गमन की कथा सुन भावुक हुए श्रोता गण

Untitled 20 copy 1
  • नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के अजावं में चल रही नौ दिवसीय श्रीचंडी महायज्ञ व कथा

संतकबीर नगर। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के अजांव में चल रहे नौ दिवसीय श्रीचंडी महायज्ञ व कथा में वृंदावन धाम से पधारे कथा ब्यास लीलाधर दास  महाराज ने सोमवार को प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण  और सीता  के वन गमन के प्रसंग का हृदय स्पर्शी वर्णन किया। कथा का रोचक प्रसंग सुन महिलाएं द्रवित हो उठी। कथा व्यास लीलाधर दास  महाराज ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम के राजतिलक की तैयारियां चल रहीं थी, उसी वक्त मंथरा ने कै केयी की मति भ्रमित कर दी, और अपनी कुटिल बातों में उलझा दिया। जिसके बाद कैकेयी कोप भवन में चली गईं।

वहां पर उन्होंने राजा दशरथ से दो वचन पूर्ण करने की मांग की। जिस पर राजा दशरथ चिंतित हो गए। यह जानकारी प्रभु श्रीराम को होने पर उन्होंने सहर्ष 14 वर्ष का वनवास और भरत के राजतिलक के वचन को पूर्ण करने के लिए सहमति दे दी। प्रभु श्रीराम के इस फैसले से पूरी अयोध्या में शोक की लहर दौड़ गई। कथा ब्यास ने बताया कि यदि भगवान श्रीराम वन न जाते तो राम मर्यादा पुरुषोत्तम राम न बन पाते। अपनी माता केकई की आज्ञा मान कर श्रीराम, लक्ष्मण साथ में मां जानकी तीनों प्राणी वन की यात्रा पर निकले। कथा ब्यास ने बताया कि माता-पिता भगवान से बढ़कर होते होते है। माता-पिता की सेवा करने वाले कभी दु:खी हो ही नहीं सकते हैं। इस मौके पर महेश उपाध्याय, पवन पाण्डेय, विपिन ओझा, रामनेवास यादव, भोला राजभर ,रामगती राजभर, अभिषेक तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Untitled 14 copy 6
Purvanchal

हाउस टैक्स वृद्धि पर व्यापार मंडल का विरोध रंग लाया

सरकार ने फैसला लिया वापस: संतोष अग्रहरी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महाराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवां इकाई द्वारा हाउस टैक्स में की गई कई गुना बढ़ोतरी के खिलाफ चलाया गया विरोध आखिरकार सफल रहा। व्यापार मंडल के दबाव और लगातार उठाई गई। आवाज के बाद राज्य सरकार ने बढ़े हुए हाउस टैक्स को […]

Read More
Congress District President Vijay Singh
Purvanchal

Railway Station: नौतनवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भगीरथपुर रेलवे स्टेशन के उत्तरी पक्के मार्ग को रेल सड़क से जोड़ने की मांग

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के सा एक दल आनन्दनगर स्थित वरिष्ठ कार्य निरीक्षक से मिल कर सौंपा ज्ञापन-पत्र निर्माण न होने की दशा में कांग्रेस पार्टी करेगी जन आंदोलन- विजय सिंह एडवोकेट जिलाध्यक्ष कांग्रेस उमेश चन्द्र त्रिपाठी  आनंदनगर।  Railway Station आज नौतनवां विधानसभा के आनंदनगर नौतनवां रेल खंड पर स्थित भागीरथपुर रेलवे […]

Read More
Untitled 6 copy 14
Purvanchal

बाराबंकी में फाइलेरिया पर प्रहार: सनौली में रात 10 बजे शुरू हुआ ब्लड सैंपल सर्वे!

विजय कुमार रामसनेहीघाट/बाराबंकी। जनपद को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने ‘नाइट ब्लड सैंपल सर्वे’ (रात्रिकालीन रक्त जांच) अभियान की शुरुआत कर दी है। गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 की रात 10 बजे ग्राम पंचायत सनौली में इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। अमरनाथ वर्मा ने पेश की […]

Read More