रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में चार आरोपी पुलिस कस्टडी में, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तारों की जांच तेज

untitled 2026 02 02t063343 1769994216

मुंबई: मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस सनसनीखेज मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19), सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20), समर्थ शिवशरण पोमाजी (18) और स्वप्निल बंडू सकट (23) के रूप में हुई है। सभी आरोपी पुणे के निवासी बताए जा रहे हैं। इन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 61(2), शस्त्र अधिनियम की धारा 3 और 25 तथा धारा 37(1), 37(2) और 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े

बीबीडी: अपनी शादी का कार्ड बांटने निकले मोटरसाइकिल युवक को डंपर ने कुचला, मौत

 

जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों ने सीधे तौर पर फायरिंग नहीं की, लेकिन मुख्य आरोपी को हर तरह की लॉजिस्टिक मदद उपलब्ध कराई। पुलिस के मुताबिक समर्थ शिवशरण पोमाजी ने वांछित आरोपी शुभम लोनकर के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची थी। शुभम लोनकर का नाम लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी की सलाह पर हमले के लिए होंडा डियो स्कूटर (MH 12 FN 2205) का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा अन्य आरोपियों ने फायरिंग करने वाले व्यक्ति को सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाने और फरार होने में मदद की।

ये भी पढ़े

गोरखपुर: युवक को चढ़ा इश्क का बुखार, एकतरफा प्यार में छात्रा के घर के पास खाया जहर, मौत

 

सूत्रों के अनुसार इस पूरी साजिश के लिए आर्थिक मदद भी शुभम लोनकर की ओर से ही दी गई थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस हमले के पीछे धमकी, फिरौती या किसी और आपराधिक मंशा का हाथ था या नहीं। चार दिन की पुलिस कस्टडी के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर कई अहम खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।

Spread the love

Ajit Doval
Maharastra

अजीत डोभाल को मिला लोकमान्य तिलक पुरस्कार, अमित शाह बोले-राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान अतुलनीय

Ajit Doval : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुणे में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया और देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की। शाह ने कहा कि अजीत डोभाल […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Maharastra

नागपुर में घर बना था कथित सेक्स रैकेट का अड्डा, पुलिस रेड में संचालिका गिरफ्तार

Maharashtra News : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पुलिस ने एक कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कलमना इलाके में एक मकान के अंदर चल रही अवैध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से एक महिला को रेस्क्यू किया, जबकि […]

Spread the love
Read More
Bhiwandi flyover accident
Crime News Maharastra

भिवंडी में तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Bhiwandi flyover accident :  महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने कथित तौर पर ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान सामने से आ रही तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण […]

Spread the love
Read More