जिनके कंधों पर लोगों की सुरक्षा का जिम्मा और वही हो गए ठगी का शिकार

Fraud NayaLook
  • उन्नाव के जेल अधीक्षक से हुई 23 लाख रुपए की हुई का ठगी
  • जालसाजों ने बेटी का नीट में दाखिला कराने के नाम पर दिया घटना को अंजाम

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी में साइबर अपराधियों का कहर थम नहीं रहा है। जिनके कंधों पर लोगों की सुरक्षा का जिम्मा हो वह भी साइबर ठगों से बच नहीं पा रहे हैं। उन्नाव जिले में बेखौफ जालसाजों ने जेल अधीक्षक पंकज कुमार सिंह को 23 लाख का चूना लगा दिया। ठगों ने बेटी का नीट में दाखिला कराने के नाम पर रकम ऐंठ ली। जस्ट डायल के जरिए जेल अधीक्षक ने इनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था। पुलिस जेल अधीक्षक की तहरीर पर जस्ट डायल के प्रबंधक समेत तीन पर जालसाजी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी आरोपियों ने छह से सात लोगों से तीन-चार करोड़ की ठगी कर चुके हैं। लखनऊ के साइबर थाना में पीड़ितों की ओर से मुकदमा दर्ज करने के बाद डेढ़ माह पहले दो आराेपितों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है। जेल अधीक्षक पंकज कुमार सिंह के मुताबिक़ काउंसिलिंग के द्वारा बेटी को उन्हें मेडिकल कालेज में प्रवेश दिलाना था। इसके लिए उन्होंने जस्ट डायल के माध्यम से लखनऊ गोमतीनगर के स्टडी पाथवे कंसलटेंसी के प्रोपराइटर अभिनव शर्मा से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया।

ये भी पढ़े

भारत से मैच का बहिष्कार पड़ेगा भारी! ICC इवेंट की मेजबानी से ‘अपाहिज’ हो सकता है पाकिस्तान

अभिनव ने हिंद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस सफेदाबाद बाराबंकी में प्रवेश सुरक्षित कराने के नाम पर 19 जुलाई 2025 को 10-10 लाख के इसी कालेज के नाम के दो बैंक ड्राफ्ट लिए। इसके बाद आरोपित अभिनव ने 24 अगस्त 2025 को अपने कोटक महिंद्रा बैंक, गोमतीनगर लखनऊ के खाते में तीन लाख रुपये डालने को कहे। जेल अधीक्षक के अनुसार उन्होंने अपनी पत्नी के खाते से तीन लाख रुपये उसके बताए गए खाते में आरटीजीएस के जरिए भुगतान किए। कुछ दिन बाद अभिनव शर्मा से मोबाइल नंबर पर बात करने का प्रयास किया तो मोबाइल बंद जाता रहा। उनके कार्यालय विजयपंत खंड गोमतीनगर लखनऊ पहुंचा तो वह भी बंद मिला। इधर-उधर जानकारी ली तो पता चला कि आरोपित अभिनव शर्मा, संतोष कुमार व अन्य का एक संगठित गिरोह है। यह अन्य लोगों से भी इसी तरह की जालसाजी पूर्व में कर चुके हैं। लगभग सात लोगों से तीन से चार करोड़ की ठगी का मुकदमा लखनऊ के साइबर थाना में दर्ज हुआ। इस पर डेढ़ माह पहले लखनऊ पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

ये भी पढ़े

दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को साफ कर बनाया जाएगा नया बस अड्डा

ठगी के लिए खोले इंस्टीट्यूट के नाम से फर्जी बैंक खाते

ठगी के लिए आरोपितों ने हिंद इंस्टीट्यूट के नाम से बैंकों में फर्जी खाते, व फर्जी कार्यालय भी खोल रखे हैं। 23 लाख की ठगी के बाद आरोपितों ने जस्ट डायल से भी अपनी सभी जानकारी हटा ली है। जेल अधीक्षक ने इस अपराध में जस्ट डायल की भूमिका भी महत्वपूर्ण बताई।

आरोपियों पर शिकंजा कसने में जुटी पुलिस

कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि जेल अधीक्षक की तहरीर पर स्टडी पाथवे कंसल्टेंसी के प्रोप्राइटर अभिनव शर्मा, संतोष कुमार, व जस्ट डायल के संचालक व प्रबंधक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 318 (4) धोखाधड़ी व बेईमानी से संपत्ति हड़पना, व धारा 61(2) आपराधिक साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जेल अधीक्षक पंकज कुमार सिंह ने 23 लाख की ठगी की बात स्वीकार की है।

Spread the love

Dialogue between students and officials
Education Uttar Pradesh

IAS-IPS-IFS अफसर छात्रों को देंगे करियर गाइडेंस

Dialogue between students and officials : उत्तर प्रदेश में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से योगी सरकार ने नई पहल शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत प्रदेश में तैनात युवा IAS, IPS और IFS अधिकारी हर महीने कम से कम एक […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

एक पिता की दुर्दांत कहानी सुनकर दहल गई दिल्ली

पैर छुए, फिर किया वार, पिता ने किया प्रैग्नेंट बेटी का कत्ल DelhiCrime news : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली 18 वर्षीय गर्भवती युवती की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को आगरा के पास चंबल नदी में […]

Spread the love
Read More
Emraan Hashmi
Entertainment Uttar Pradesh

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के गानों पर सईद कादरी का बड़ा खुलासा

‘आवारापन 2’ में पुराने गानों का जादू Aawarapan 2: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। साल 2007 में आई ‘आवारापन’ अपनी कहानी के साथ-साथ दमदार म्यूजिक के लिए भी याद की जाती है। फिल्म के गाने ‘तो फिर आओ’ और ‘तेरा मेरा रिश्ता’ आज भी संगीत […]

Spread the love
Read More