दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को साफ कर बनाया जाएगा नया बस अड्डा

landfill ani 1770015869 1

दिल्ली सरकार एक महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत भलस्वा लैंडफिल साइट को पूरी तरह से साफ कर नया अंतरराज्यीय बस अड्डा (ISBT) बनाने की योजना बना रही है। इस बस अड्डे से हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की बसें संचालित होंगी। सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए एमसीडी के साथ मिलकर काम शुरू कर दिया है।

वर्तमान में कश्मीरी गेट बस अड्डा इन राज्यों की बसों का प्रमुख केंद्र है। यहां हर रोज सैकड़ों बसें आती-जाती हैं, जिससे यातायात और भीड़ बढ़ जाती है। भलस्वा में बस अड्डा बनने के बाद कश्मीरी गेट पर दबाव कम होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

नई योजना के तहत, भलस्वा लैंडफिल साइट को बायो-माइनिंग तकनीक से साफ किया जा रहा है। यह साइट लगभग 70 एकड़ में फैली हुई है और यहां जमा कूड़ा 60 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच चुका है। बायो-माइनिंग के माध्यम से कूड़े को सुरक्षित तरीके से हटाया जाएगा और पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव कम होगा।

‘मेरा एडमिशन करवा दो’ जनता दर्शन में मासूम अनाबी की बात सुन पिघले CM

भलस्वा बस अड्डा कश्मीर गेट की तुलना में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास स्थित है। इससे बाहरी दिल्ली की ओर जाने वाली बसों का सफर छोटा हो जाएगा और ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होगी। बसों के लिए यह जगह अधिक सुविधाजनक होगी, क्योंकि उन्हें अब दिल्ली बॉर्डर पार करने में कम समय लगेगा।

एमसीडी और दिल्ली सरकार का उद्देश्य है कि भलस्वा लैंडफिल साइट को इस साल के अंत तक पूरी तरह से साफ कर दिया जाए। साइट के साफ होने के बाद बस अड्डे का निर्माण शुरू होगा और इसे आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जाएगा।

Spread the love

One thought on “दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को साफ कर बनाया जाएगा नया बस अड्डा”

Comments are closed.

homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More
Pradosh Vrat Today
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज

Pradosh Vrat Today: प्रदोष व्रत हिन्दू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह व्रत हर महीने के दोनों पक्षों (कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष) की त्रयोदशी तिथि (13वें दिन) रखा जाता है। इस प्रकार एक साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते हैं। […]

Spread the love
Read More