भारत से मैच का बहिष्कार पड़ेगा भारी! ICC इवेंट की मेजबानी से ‘अपाहिज’ हो सकता है पाकिस्तान

Untitled 9 copy 1

नया लुक डेस्क

नई दिल्ली। पाकिस्तान सरकार का 2026  T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला अब उस पर ही भारी पड़ता नजर आ रहा है। क्रिकेट गलियारों में चर्चा तेज है कि इस एक कदम से पाकिस्तान भविष्य में ICC इवेंट्स की मेजबानी से हमेशा के लिए बाहर भी हो सकता है। सरकार की ओर से रविवार एक फरवरी को एलान किया गया कि पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट में तो हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले लीग मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरेगी। इस फैसले ने न सिर्फ फैंस को हैरान किया, बल्कि ICC के लिए भी बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। ICC शेड्यूल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाना था और इसकी तैयारियां अंतिम दौर में थीं। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से महज छह दिन पहले पाकिस्तान का यू-टर्न लेना क्रिकेट जगत में बवाल मचा गया।

ये भी पढ़े

तिलक वर्मा की वापसी, आयुष बदोनी को कमान; USA के खिलाफ इंडिया ए की टीम घोषित

कैसे पाकिस्तान पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा?

फिलहाल ICC ने कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं की है, लेकिन नियमों के तहत किसी टीम का बिना ठोस कारण के मैच से हटना गंभीर उल्लंघन माना जाता है। ऐसे में पाकिस्तान को भविष्य के ICC टूर्नामेंट्स की मेजबानी से वंचित किया जा सकता है।

पाकिस्तान को हाल ही में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली थी, जो करीब 29 साल बाद किसी बड़े ICC इवेंट का आयोजन था। इससे पहले उसने 1996 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। लंबे अंतराल के बाद मिली यह जिम्मेदारी पाकिस्तान के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही थी, लेकिन अब उसके फैसलों ने फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या उसे आगे भी बड़े टूर्नामेंट सौंपे जाएं या नहीं।

ये भी पढ़े

IND vs NZ 5th T20I: सूर्यकुमार यादव का तूफान, विराट कोहली का रिकॉर्ड टूटा, सीरीज पूरी तरह कप्तान के नाम

समझौते के बाद भी पीछे हटा पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच पहले ही यह सहमति बन चुकी है कि दोनों देशों में होने वाले ICC टूर्नामेंट्स में टीमें एक-दूसरे के देश का दौरा नहीं करेंगी। मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे। इसी समझौते के तहत पाकिस्तान की मेजबानी में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने अपने मैच दुबई में खेले थे। वहीं भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलने हैं। इसके बावजूद भारत के खिलाफ मैच से पीछे हटना ICC के लिए सीधा सिरदर्द बन गया है।

हमेशा के लिए छिन सकती है मेजबानी

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पाकिस्तान अपने रुख पर कायम रहता है तो ICC कड़ा संदेश देने के लिए उसे भविष्य के सभी टूर्नामेंट्स की मेजबानी से बैन कर सकता है। इससे पाकिस्तान क्रिकेट को आर्थिक और प्रतिष्ठात्मक दोनों स्तर पर बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

भारत पहले कर चुका है बहिष्कार,

जुलाई 2025 में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ खेलने से इनकार किया था, लेकिन वह टूर्नामेंट ICC से मान्यता प्राप्त नहीं था। इसके उलट भारत ने कभी भी ICC इवेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार नहीं किया है। अब देखना होगा कि पाकिस्तान का यह फैसला उसे सिर्फ एक मैच से दूर रखता है या फिर आने वाले वर्षों तक ICC मंच से ही बाहर कर देता है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ में कोचिंग सेंटर बना आग का गोला, जान बचाने के लिए ऊंची मंजिल से कूदे छात्र

Lucknow Fire News : राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में शनिवार को एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इमारत के भीतर मौजूद कई छात्र फंस गए। जान बचाने के लिए कुछ छात्रों को ऊपरी मंजिलों से कूदते हुए देखा गया। घटना का वीडियो सोशल […]

Spread the love
Read More
homeslider International

योग कूटनीति: भारत की सांस्कृतिक ‘सॉफ्ट पावर’ ने जीता दुनिया का दिल

  शाश्वत तिवारी PM Narendra Modi : वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ) के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब दुनिया के सामने ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ का प्रस्ताव रखा था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि महज 90 दिनों के भीतर रिकॉर्ड 177 देशों के समर्थन से यह प्रस्ताव पारित हो […]

Spread the love
Read More
Rovman Powell
Sports

पांच गेंदों पर पांच छक्के, फिर आखिरी गेंद पर आउट; रोवमेन पॉवेल इतिहास रचने से चूके

Rovman Powell  : वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज रोवमेन पॉवेल ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। पॉवेल एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़कर इतिहास रचने से सिर्फ एक गेंद दूर रह गए। उन्होंने लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के उड़ाए, लेकिन आखिरी गेंद पर विकेट गंवा बैठे […]

Spread the love
Read More