कृष्णानगर: दस साल बाद खुली ठगी की पोल, फर्जी निकला विंटेज बाइक का वीआईपी नंबर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ । कृष्णानगर थाना क्षेत्र में युवक से दस साल पहले हुई ठगी का केस दर्ज हुआ है। दरअसल युवक को विंटेज बाइक का शौक परवान चढ़ा तो उसने गुरुग्राम की एजेंसी से इंडियन चीफ विंटेज बाइक निकाली। इसके लिए वीआईपी नंबर उसने 4.50 रुपए में खरीदा था। अब जब उसने अपनी विंटेज बाइक बेची तो कागज ट्रांसफर के समय पता चला कि इस नंबर का कोई वाहन ही नहीं है। यह देख युवक के होश उड गए और उसने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े

साइबर कैफे संचालक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

पुलिस के मुताबिक, आलमबाग के आजाद नगर गोपालपुरी रहने वाला इदरीश सिद्दीकी है। उनके साथ 10 साल पहले कूटरचित सरकारी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की गई थी। इदरीश ने बताया कि एक युवक ने घर आकर रुपए लिए और पंजाब के फरीदकोट से फर्जी रजिस्ट्रेशन कराकर मोटरसाइकिल के कागज थामा दिए थे। RC थमा दी। 10 साल फर्जी RC पर बाइक चलाने के बाद जब वह बाइक बेचने गए तब ठगी का पता चला। 27 फरवरी 2015 को गुड़गांव स्थित टेक्नो ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड से इंडियन चीफ विंटेज मोटरसाइकिल खरीदी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े

पत्नी दो महीने की प्रेग्नेंट शादी के 28 दिन बाद खुलासा, पति के उड़े होश

Crime News

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी शोएब हत्याकांड: एक फ्लैट व जमीन के विवाद से जुड़े तार जुड़े होने की आंशका

लखनऊ और बाराबंकी जिले जमीन को लेकर थी रंजिश, अबतक की पुलिस की जांच पड़ताल में आया सामने ए अहमद सौदागर लखनऊ। बाराबंकी जिले के सफेदाबाद क्षेत्र स्थित असेनी मोड़ पर शुक्रवार को गदिया गांव निवासी अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी की बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर मौत की नींद सुला दिया था। पुलिस […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

दून शूटआउट में जिम के बाहर मरा विक्रम शर्मा निकला 30 हत्याओं का आरोपी

डॉन के खात्मे से खुला खौफनाक राज रंजन कुमार सिंह सिटी सेंटर जिम के बाहर शुक्रवार सुबह जो खून बहा, उसकी जड़ें उत्तराखंड में नहीं बल्कि झारखंड के अंडरवर्ल्ड में दबी हैं। जिसे लोग स्टोन क्रेशर संचालक समझ रहे थे, वह दरअसल झारखंड के कुख्यात गैंग का मास्टरमाइंड और गुरु विक्रम शर्मा था। एक अपराधी […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand Uttarakhand

देहरादून में मारा गया झारखंड का गैंगस्टर विक्रम शर्मा

फिर खुलीं झारखंड के अंडरवर्ल्ड की पुरानी फाइलें रंजन कुमार सिंह रांची। उत्तराखंड की शांत वादियों में हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना ने झारखंड के अपराध जगत को झकझोर दिया है। देहरादून में मारे गए व्यक्ति की पहचान जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा के रूप में हुई है। एक दशक पहले अंडरवर्ल्ड में सक्रिय […]

Read More