नया टैक्स लगते ही महंगी हुई सिगरेट: हर कश के साथ उड़ेगा पैसा, जानिए क्यों बढ़ने वाले हैं तंबाकू के दाम

Untitled 20 copy

 

नई दिल्ली। एक फरवरी 2026 को बजट पेश होने से पहले ही देश में तंबाकू और सिगरेट की ‘अर्थव्यवस्था’ पूरी तरह बदल चुकी है। सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा जोरों पर है कि जो सिगरेट अब तक 18 रुपये में मिलती थी, अब उसकी कीमत 70 से 72 रुपये तक पहुंच सकती है। हालांकि सच्चाई यह है कि इतनी भारी बढ़ोतरी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यह महज GST और नए टैक्स ढांचे को जोड़कर लगाए जा रहे अनुमान हैं। लेकिन एक बात तय मानी जा रही है, सिगरेट और तंबाकू उत्पाद अब पहले से काफी महंगे जरूर होंगे, और इसका असर सीधे आम उपभोक्ता की जेब पर पड़ेगा।

ये भी पढ़े

पत्नी दो महीने की प्रेग्नेंट शादी के 28 दिन बाद खुलासा, पति के उड़े होश

दिसंबर 2025 में तय हो गया था महंगाई का रास्ता

असल बदलाव दिसंबर 2025 में ही तय हो गया था, जब केंद्र सरकार ने संसद में सेंट्रल एक्साइज (अमेंडमेंट) बिल, 2025 और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025 पेश किए थे। इन दोनों कानूनों का सीधा निशाना सिगरेट, तंबाकू और पान मसाला जैसे उत्पाद थे। लोकसभा और राज्यसभा से पास होते ही यह साफ हो गया था कि 1 फरवरी 2026 से इनके दाम बढ़ना तय है। अब तक पर 28% GST और अलग से कंपंसेशन सेस लगता था, लेकिन नए कानून के तहत उसकी जगह अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी और कुछ उत्पादों पर हेल्थ सेस लगा दिया गया है। यह सब 40% की सबसे ऊंची GST दर के ऊपर से वसूला जाएगा। यानि अब कीमत का हिसाब होगा उत्पाद की कीमत + 40% GST + एक्साइज ड्यूटी (+ पान मसाला पर हेल्थ सेस)

अब MRP के हिसाब से लगेगा टैक्स

एक बड़ा बदलाव यह भी है कि 1 फरवरी 2026 से चबाने वाले तंबाकू, गुटखा और जर्दा जैसे उत्पादों पर टैक्स फैक्ट्री लागत नहीं बल्कि पैकेट पर लिखी MRP के आधार पर लगेगा। इससे कंपनियों के लिए कीमत छुपाने का खेल खत्म हो जाएगा और ग्राहकों को सीधा असर महसूस होगा।

सिगरेट पर प्रति स्टिक टैक्स, लंबाई से तय होगा रेट

सरकार ने सिगरेट पर अब प्रति स्टिक एक्साइज ड्यूटी लागू कर दी है, जो उसकी लंबाई और डिजाइन पर निर्भर करेगी।

  • 65 मिमी तक की बिना फिल्टर सिगरेट पर करीब ₹2.05 प्रति स्टिक
  • इसी साइज की फिल्टर सिगरेट पर लगभग ₹2.10
  • 65–70 मिमी की सिगरेट पर ₹3.60 से ₹4
  • 70–75 मिमी की प्रीमियम सिगरेट पर करीब ₹5.40
  • खास डिजाइन वाली सिगरेट पर सबसे ज्यादा ₹8.50 प्रति स्टिक टैक्स

इस बदलाव के बाद सिगरेट पर कुल टैक्स बोझ 50–55% से बढ़कर 60–70% तक पहुंच सकता है। यानी बाजार में कीमतें 25 से 30 रुपये तक उछल सकती हैं।

ये भी पढ़े

शादी के दो महीने बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन

70 रुपये वाली सिगरेट? फिलहाल सिर्फ अनुमान

कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में 18 रुपये की सिगरेट के 70–72 रुपये तक पहुंचने की बातें कही जा रही हैं, लेकिन विशेषज्ञ इसे फिलहाल अतिरंजित अनुमान मान रहे हैं। 300 फीसदी तक बढ़ोतरी व्यावहारिक नहीं लगती, हालांकि यह तय है कि सिगरेट अब सस्ती नहीं रहेगी।

हर कश पड़ेगा भारी

सरकार का मकसद साफ है नशे के उत्पादों को महंगा बनाकर उनकी खपत कम करना और राजस्व बढ़ाना। लेकिन आम लोगों के लिए इसका मतलब यह है कि अब सिगरेट पीना सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, जेब के लिए भी नुकसानदेह साबित होगा। आने वाले दिनों में कंपनियां नए टैक्स के मुताबिक कीमतें तय करेंगी, तब असली तस्वीर सामने आएगी। फिलहाल इतना तय है कि हर कश के साथ धुआं ही नहीं, पैसे भी तेजी से उड़ेंगे।

कल से महंगे होंगे तंबाकू और पान मसाला उत्पाद: 40% GST के साथ लगेगा अतिरिक्त उत्पाद शुल्क, जानिए पूरी लिस्ट

Spread the love

One thought on “नया टैक्स लगते ही महंगी हुई सिगरेट: हर कश के साथ उड़ेगा पैसा, जानिए क्यों बढ़ने वाले हैं तंबाकू के दाम”

Comments are closed.

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 से सूबे के सेहत […]

Spread the love
Read More
महराजगंज
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट -उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज, 26 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर निगरानी तेज कर दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को फरेन्दा, नौतनवां और निचलौल तहसील के […]

Spread the love
Read More