ईडी की बड़ी कार्रवाई: आरकॉम लोन घोटाले में पूर्व प्रेसिडेंट पुनीत गर्ग गिरफ्तार, बैंक दिवालिया होने की कगार पर

Untitled 16 copy

नया लुक डेस्क

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) से जुड़े बहुचर्चित लोन घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के पूर्व प्रेसिडेंट पुनीत गर्ग को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों के तहत की गई है। ईडी के मुताबिक, अनिल अंबानी समूह की विभिन्न कंपनियों के माध्यम से करीब 40 हजार करोड़ रुपये के लोन में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गईं। जांच एजेंसी का आरोप है कि बैंकों से लिए गए कर्ज का उपयोग तय उद्देश्यों में न कर उसे विदेशी सहायक कंपनियों और अन्य संस्थाओं के जरिए डायवर्ट किया गया।

ये भी पढ़े

बजट से पहले अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला

दिल्ली की एक विशेष अदालत ने पुनीत गर्ग को नौ दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया है। उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। ईडी का कहना है कि गर्ग वर्ष 2001 से 2025 तक आरकॉम में विभिन्न अहम पदों पर रहे और लोन की रकम के दुरुपयोग से जुड़ी पूरी प्रक्रिया की जानकारी उन्हें थी। एजेंसी के अनुसार, अवैध धन को छिपाने, लेयरिंग करने और ठिकाने लगाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही। गिरफ्तारी से दो दिन पहले ही ईडी ने पुनीत गर्ग की पत्नी के नाम पर मौजूद शेयरों और म्यूचुअल फंड्स को जब्त किया था। एजेंसी का दावा है कि इन निवेशों को कथित तौर पर घोटाले की रकम से खरीदा गया था। इसके बाद से ही गर्ग की गिरफ्तारी की अटकलें तेज हो गई थीं।

ये भी पढ़े

कफ सिरप कांड : सोनभद्र SIT की वाराणसी में बड़ी कार्रवाई, भोला प्रसाद की 5.77 करोड़ की संपत्ति जब्त

पुनीत गर्ग की गिरफ्तारी से अनिल अंबानी समूह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। आरकॉम पहले से ही भारी कर्ज संकट और दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है, जबकि कई बैंक इस लोन घोटाले के चलते गंभीर वित्तीय संकट में बताए जा रहे हैं। फिलहाल, इस पूरे मामले पर रिलायंस ग्रुप की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Spread the love

homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More
Pradosh Vrat Today
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज

Pradosh Vrat Today: प्रदोष व्रत हिन्दू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह व्रत हर महीने के दोनों पक्षों (कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष) की त्रयोदशी तिथि (13वें दिन) रखा जाता है। इस प्रकार एक साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते हैं। […]

Spread the love
Read More