बजट से पहले अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला

Akhilesh
  • भाजपा बजट के माध्यम से अपने लोगों को “सेट” करती है,

नया लुक डेस्क

नई दिल्ली। बजट से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बजट के माध्यम से अपने लोगों को “सेट” करती है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बजट का उद्देश्य यह देखा जाता है कि भाजपा के करीबी लोगों का मुनाफा कैसे बढ़े और उनकी तरक्की कैसे हो। उन्होंने कहा कि जनता की भलाई सरकार की प्राथमिकता नहीं रह गई है।

सपा अध्यक्ष ने कहा किअच्छा बजट वही होता है जिससे गरीब की तरक्की हो, उसके जीवन में खुशी आए और उसके चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने सरकार की नीतियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह तो भगवान की कृपा है कि हवा चल रही है और पानी बरस रहा है, वरना हम और आप यहां खड़े होकर सांस भी नहीं ले पाते। अखिलेश यादव के इस बयान को बजट से पहले विपक्ष के हमले के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे सियासी माहौल और गरमा गया है।

ये भी पढ़े

समानता की तलाश में ब्राह्मण समाज

Spread the love

Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More
Trump's statement on Israel and Syria
homeslider International

मिडिल ईस्ट पर ट्रंप का बयान: सीरिया को बताया इजरायल से बेहतर, नेतन्याहू पर तंज

Trump’s statement on Israel and Syria : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह जैसे संगठन से निपटने में इजरायल की तुलना में सीरिया […]

Spread the love
Read More
homeslider National

IVF से जन्मीं जुड़वां बेटियों का DNA नहीं मिला, गुरुग्राम कपल को लगा झटका

IVF DNA Mismatch Case : हर माता-पिता अपने बच्चों में अपनी झलक देखने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक दंपति के साथ जो हुआ, उसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। IVF प्रक्रिया के जरिए जन्मीं उनकी जुड़वां बेटियों का DNA टेस्ट जब उनके साथ मैच नहीं हुआ, तो पूरा परिवार हैरान […]

Spread the love
Read More