बाप भाई बने कसाई, प्रेम विवाह न करे इसलिए कर दी बेटी की नृशंस हत्या

Untitled 12 copy
  • गोंडा : प्रेम विवाह के विरोध में युवती की हत्या, पिता और भाई पर FIR दर्ज

लखनऊ। गोंडा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम विवाह पर अड़ी रोशनी पांडेय (21 वर्ष) की शुक्रवार को कथित तौर पर करंट लगाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस वारदात को रोशनी के पिता चंद्र प्रकाश पांडेय और भाई राहुल पांडेय ने अंजाम दिया।

ये भी पढ़े

BJP में खुली कलह, विधायक ने अपनी ही सरकार के मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

जानकारी के मुताबिक, रोशनी अपने प्रेमी परमेश्वर पाठक से शादी करना चाहती थी। परिजनों ने पहले शादी के लिए सहमति जताई और रोशनी को विश्वास में लिया। इसके बाद कथित तौर पर उसे करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद प्रेमी परमेश्वर पाठक की तहरीर पर पुलिस ने चंद्र प्रकाश पांडेय और राहुल पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़े

GST : इस्तीफा वापस लेकर लौटे सिंह, बयानबाज़ी से मचा सियासी-प्रशासनिक हंगामा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर ऑनर किलिंग जैसी गंभीर सामाजिक समस्या को उजागर कर दिया है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Today’s Horoscope मेष : आज थोड़ी कम चिड़चिड़ाहट हो सकती है, लेकिन परिस्थितियों, मन की चंचलता पर जीत की आवश्यकता होगी। शांत रहें और प्रतीक्षा करें और देखें कि संसार में आपके लिए क्या है। परेशानी के तूफान के बाद आप ठंडी हवा महसूस करेंगे। वृष : आज एक बड़े परिवर्तन का संकेत मिल रहा […]

Spread the love
Read More
Election Commission
homeslider Raj Dharm UP

देश में गृहयुद्ध की बात करने वाले कथित नेटवर्क पर उठे सवाल

Election Commission : भारत को तोड़ने और गृहयुद्ध के लिए दिमागी नक्सल गिरोह सामने चुनाव आयोग नहीं, कश्मीर से 370 का खात्मा और रामजन्मभूमि हिंदुओं को मिल जाना है ज्ञानेश कुमार के विरोध का कारण चुनाव की प्रक्रिया और चुनाव आयोग से ज्ञानेश कुमार को लेकर किया जा रहा विरोध भारत को गृहयुद्ध में झोंकने […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोरखपुर में पशु तस्करों ने किया था दीपक गुप्ता का अपहरण

हत्या के मामले में फरार चल व बदमाश रामपुर से गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने गोरखपुर में पशु तस्करी के दौरान दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में वांछित शातिर पशु तस्कर को रामपुर से गिरफ्तार किया है। STF के अनुसार 8 अक्टूबर को थाना पिपराइच, गोरखपुर के मुकदमें में वांछित […]

Spread the love
Read More