कड़ाके की ठंड में भी नहीं थमा जोश: लखनऊ में 10 डिग्री तापमान में 800 धावकों ने लगाई मैराथन दौड़, टॉप-100 को मिला मेडल

Untitled 5 copy

लखनऊ। फरवरी की ठिठुरन भरी सुबह, घना कोहरा और करीब 10 डिग्री सेल्सियस तापमान लेकिन इसके बावजूद लखनऊ में उत्साह और फिटनेस का जबरदस्त नजारा देखने को मिला। समाज कल्याण विभाग और IIM लखनऊ मैन फेस्ट ‘वर्चस्व’ के संयुक्त आयोजन में करीब 800 लोगों ने सिटी रन मैराथन में हिस्सा लिया। लोहिया पार्क और उसके आसपास आयोजित इस 10 किलोमीटर लंबी मैराथन में युवाओं से लेकर अनुभवी धावकों तक ने पूरे जोश के साथ दौड़ लगाई और ठंड को मात दी।

10 किलोमीटर वर्ग में पंकज यादव रहे अव्वल

मैराथन के 10 किलोमीटर कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंकज यादव ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं इस्लाम अली दूसरे और सिंटू सिंह तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टॉप-100 प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया, जिससे धावकों का उत्साह और बढ़ गया।

ये भी पढ़े

आज से बदल जाएंगे कई बड़े नियम: बजट 2026, गैस की कीमतें, शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब तक पड़ेगा सीधा असर

महिला धावकों को मिला खास सम्मान

रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आयोजकों की ओर से टॉप महिला प्रतिभागियों को रोस्ट्री की मेंबरशिप प्रदान की गई। सम्मान पाने वाली महिलाओं में निशा कुमार, खुशबू पटेल, माधुरी यादव, नीरजा, मोहानी, माया, वेणु, नैंसी, अंशी तिवारी, सौम्या यादव सहित कई अन्य धावक शामिल रहीं।

फिटनेस और जागरूकता का संदेश

इस मैराथन का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना था। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से न केवल फिटनेस को बढ़ावा मिलता है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा भी फैलती है। कड़ाके की ठंड में भी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि लखनऊवासी सेहत को लेकर अब पहले से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अमेरिका में Essar का 15 अरब डॉलर का निवेश, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Essar Group और ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगा 15 अरब डॉलर का स्टील प्लांट Washington : भारत के Essar Group की अमेरिकी कंपनी Mesabi Metallics अमेरिका में एक विशाल स्टील कॉम्प्लेक्स विकसित करने जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा की। आयोवा […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

नोएडा के 4000 करोड़ के घोटाले में वरिष्ठ PCS अधिकारी सेवा से बाहर

नोएडा प्राधिकरण में सचिव रहते हुए लीजबैक घोटाले में आया था हरीश चंद्र का नाम 15 साल बाद योगी सरकार ने की बड़ी कार्यवाही, सेवा से मुक्त हुए चंद्र राकेश तिवारी Lucknow :  साल 2011 में नोएडा प्राधिकरण में सचिव रहते हुए नियमों के विरुद्ध बाहरी लोगों और कंपनियों को जमीन का आवंटन करने वाले […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। वृषभ : आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन […]

Spread the love
Read More