कानपुर: फर्जी IAS अधिकारी बन युवती से ठंडे 71 लाख

Untitled 17 copy 13

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी में ठगों का आतंक थम नहीं रहा है। कानपुर जिले के कल्याणपुर में एक युवती को एक बेखौफ युवक ने पहले खुद को सरकारी बैंक का अधिकारी बताकर प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद IAS  में चयन होने और शादी का सपना दिखाकर उससे करीब 71 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोप है कि ठग ने सरकारी विभाग की वेबसाइट जैसी मेल आईडी से फर्जी ई-मेल, ज्वाइनिंग लेटर और दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेजकर भरोसा दिलाया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने पहले 26.50 लाख रुपए नकद लिए। इसके बाद करीब 45 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर भी हड़प लिए। IAS अधिकारी बनने के बाद शादी करने का वादा किया गया था, इसलिए युवती ने पूरी तरह भरोसा कर लिया। जब शक हुआ और रुपए वापस मांगे गए तो फर्जी नियुक्ति पत्र और चेक देकर टालमटोल की गई।

पुलिस के मुताबिक, कल्याणपुर निवासी युवती ने बताया कि शुक्लागंज के दिवाकर मिश्रा उर्फ सत्यम परिवारिक मित्र हैं। उन्हीं के माध्यम से चकेरी निवासी नीतेश पांडेय से मुलाकात हुई। नीतेश ने खुद को पहले सरकारी बैंक में फील्ड ऑफिसर बताया, फिर SDM और बाद में आईएएस में चयन का दावा किया। पीड़िता का आरोप है कि रुपए और जेवर लेने के बाद आरोपी पक्ष ने निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 14 अक्टूबर 2025 को दिवाकर मिश्रा उर्फ सत्यम के घर में घुसकर चाकू दिखाने, गाली-गलौज करने और पूरे परिवार को जान से मारने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर देर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Spread the love

Guru Randhawa Gym Firing
Crime News

Guru Randhawa Gym Firing: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, गैंग कनेक्शन आया सामने

Guru Randhawa Gym Firing : पंजाबी सिंगर और अभिनेता गुरु रंधावा के जिम पर हुई फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसियों ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की […]

Spread the love
Read More
Crime News

हैवानियत की हदें पार: गर्भवती बहू को दी गई खौफनाक यातनाएं, ठाणे की कहानी सुन कांप उठेंगे

thane dowry harassment case : महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। शादी, जिसे दो परिवारों और दो लोगों के बीच विश्वास का रिश्ता माना जाता है, वही एक महिला के लिए दर्द और प्रताड़ना का कारण बन गई। आरोप है कि […]

Spread the love
Read More
Mussoorie Software Engineer Death Case
Crime News

हनीमून ट्रिप बनी मौत की पहेली! मसूरी में नवविवाहिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत

Mussoorie Software Engineer Death Case : उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थल मसूरी में एक नवविवाहिता महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुग्राम की रहने वाली महिला अपने पति के साथ छुट्टियां बिताने मसूरी आई थीं, लेकिन यह यात्रा एक दर्दनाक घटना में बदल गई। पुलिस […]

Spread the love
Read More