इंदिरानगर: हंसी-मजाक बना गंभीर, पति ने कहा बंदरिया तो मॉडल पत्नी ने कर ली खुदकुशी

Untitled 16 copy 14
  • पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। हंसी-मजाक करना एक हंसते-खेलते परिवार के लिए भारी पड़ गया। पति ने कहा तू बंदरिया है। पति को नहीं मालूम था कि यह बात पत्नी को बुरी लगेगी वह इस कदर आहत महसूस किया कि खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह घटना किसी गैर जनपद की नहीं बल्कि राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में इलाज के अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इंदिरानगर क्षेत्र में रहने वाले राहुल अपनी पत्नी तन्नु सिंह हंसी-खुशी के साथ रहते हैं। राहुल पत्नी तन्नु को लेकर सीतापुर एक रिश्तेदार के यहां गए थे। बताया जा रहा है कि दंपति का सफर खिलखिलाहट के बीच गुजर रहा था कि तभी हंसी-मजाक में राहुल ने कहा तू बंदरिया है। राहुल की जुबान से निकला यह शब्द तन्नु को नागवार गुजरा और घर में दाखिल होते ही आत्महत्या कर हमेशा के लिए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

हालांकि तन्नु मॉडल थी और चहलकदमी वाली महिला थी, लेकिन उसे कौन-सी ऐसी बात तीर की तरह चुभी कि इतना बड़ा कदम उठा लिया।  बताया जा रहा है कि तन्नु को मॉडलिंग का शौक था वह बेहद गंभीर रहती थी। लेकिन हंसी-मजाक इतना खतरनाक साबित हुआ कि वह खुदकुशी कर ली। घर में मौजूद घरवालों को लगा कि वह थकी हुई है कमरे में आराम करने गई है, लेकिन परिजनों को नहीं मालूम था कि तन्नु अब इस दुनिया में नहीं है। देर तक कमरे से कोई आहट न मिलने पर घरवालों ने खिड़की से झांक कर देखा तो दंग रह गए। तन्नु का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। इंस्पेक्टर इंदिरा नगर सुनील कुमार तिवारी के मुताबिक मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

Spread the love

Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की […]

Spread the love
Read More