प्रयागराज: एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, संचालिका सहित आठ गिरफ्तार

Untitled 15 copy 17

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। प्रयागराज जिले में किराए के एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस संचालिका सहित चार महिलाओं और चार ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह बीते चार महीनों से सक्रिय था और मकान के भीतर कैमरे लगाकर पूरे नेटवर्क को संचालित किया जा रहा था। यह मामला कीडगंज इलाके का है।

पुलिस को सूचना मिली कि कीडगंज के माधवपुर इलाके में स्थित एक मकान में संदिग्ध युवक और युवतियों का लगातार आना-जाना है। मोहल्ले के लोगों ने भी कई बार इसकी शिकायत की थी। बुधवार को एक बार फिर सूचना मिलने पर एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव के नेतृत्व में कीडगंज इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मकान के अंदर चार महिलाएं और चार पुरुष मौजूद मिले, जिनमें से कुछ आपत्तिजनक हालत में थे। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद पूरे रैकेट का खुलासा हुआ।

Spread the love

Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की […]

Spread the love
Read More