मोदीनगर में पत्नी की हैवानियत: विवाद के दौरान पति की जीभ काटी, अब जिंदगी भर नहीं बोल पाएगा युवक

Untitled 6 copy 37

मोदीनगर/उत्तर प्रदेश। यूपी के मोदीनगर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। संजयपुरी इलाके में रहने वाले 26 वर्षीय विपिन पर उसकी पत्नी ईशा ने इस कदर क्रूर हमला किया कि उसकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। आपसी विवाद के दौरान ईशा ने दांतों से विपिन की जीभ काटकर अलग कर दी। डॉक्टरों ने तमाम कोशिशों के बावजूद जीभ जोड़ने में असफलता जताई है और अब विपिन कभी बोल नहीं पाएगा।

 दर्द से कराहता युवक, फ्रिज में रखा गया जीभ का टुकड़ा

घटना के बाद घर का मंजर बेहद भयावह था। विपिन दर्द से चारपाई पर कराहता रहा, जबकि परिवार ने कटी हुई जीभ के टुकड़े को कपड़े में लपेटकर फ्रिज में सुरक्षित रखा। भाई सनी ने बताया कि यह टुकड़ा पुलिस और अदालत में सबूत के तौर पर पेश करने के लिए संभालकर रखा गया है।

शराब, सिगरेट और महंगी पार्टियों का शौक

परिवार और दोस्तों ने ईशा के व्यवहार को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दोस्त बॉबी के अनुसार, शादी के पहले दिन से ही ईशा विपिन को शारीरिक रूप से पास नहीं आने देती थी और उसे अपमानजनक शब्दों से प्रताड़ित करती थी। विपिन वेल्डिंग फैक्ट्री में काम कर 17 से 18 हजार रुपये महीने कमाता था, जबकि ईशा को शराब, सिगरेट और महंगे कैफे में पार्टियों का शौक था। वह अक्सर अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ घूमने के लिए विपिन से पैसे मांगती थी और 400 रुपये की कॉफी तक पीने की आदत रखती थी।

ये भी पढ़े

टिंडर शो में बवाल: कैमरे के सामने गालियां, थप्पड़ और कपड़े उतारने का ड्रामा, वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल

अलमारी से मिले संदिग्ध सामान, परिवार का बड़ा आरोप

परिजनों का दावा है कि कमरे की अलमारी से सिगरेट के टुकड़े और गर्भपात की दवाइयां मिली हैं। उनका कहना है कि ईशा कभी मां नहीं बनना चाहती थी और इस रिश्ते से छुटकारा पाना चाहती थी।

कुंडली नहीं मिली, फिर भी कर दी गई शादी

विपिन के पिता रामौतार ने बताया कि उन्होंने बैंक से 10 लाख रुपये का कर्ज लेकर बेटे की शादी की थी। पंडित ने कुंडली मिलान के बाद शादी न करने की सलाह दी थी, लेकिन रिश्तेदारों और बिचौलियों के दबाव में विवाह कर दिया गया। अब बेटा जिंदगी भर के लिए अपाहिज हो चुका है और लड़की पक्ष दहेज केस में फंसाने की धमकी दे रहा है।

ये भी पढ़े

मनाली में बर्फ पर अंडरगारमेंट में रील बनाती महिला इन्फ्लुएंसर का वीडियो वायरल, मंत्री विक्रमादित्य सिंह भड़के

डॉक्टरों ने बताया कि आवाज लौटने की उम्मीद नहीं

मेरठ के सुभारती अस्पताल के डॉक्टरों ने साफ कहा है कि जीभ की रक्त नलिकाएं पूरी तरह कट चुकी हैं। जख्म तो भर जाएगा, लेकिन प्लास्टिक सर्जरी के बाद भी विपिन पहले की तरह बोल नहीं पाएगा।

आरोपी पत्नी गिरफ्तार, जांच जारी

विपिन की मां गीता की तहरीर पर मोदीनगर पुलिस ने आरोपी पत्नी ईशा के खिलाफ मामला दर्ज कर 20 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

Spread the love

One thought on “मोदीनगर में पत्नी की हैवानियत: विवाद के दौरान पति की जीभ काटी, अब जिंदगी भर नहीं बोल पाएगा युवक”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर कराया था रामकिशोर बाल्मीकि का कत्ल ‌

मोहनलालगंज में बक्से में मिला था शव, प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार अपचारी संरक्षण में, ई-रिक्शा व आलाकत्ल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: 16 सितंबर 2026 को मोहनलालगंज क्षेत्र के भावा खेड़ा में हाईवे किनारे मदारी खेड़ा रोड पर लकड़ी के बक्से में जिस व्यक्ति की हत्या कर लाश मिली थी उसकी पहचान दुबग्गा थाना क्षेत्र […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

गांधी फैमिली की सनातन के प्रति पूर्वाग्रह सोच

संजय सक्सेना Gandhi family: भारतीय राजनीति और इतिहास में नेहरू-गाँधी परिवार का प्रभाव दशकों तक रहा है। स्वतंत्रता के बाद से लेकर आज के समय तक, इस परिवार के नेतृत्व में नीति-निर्माण और सांस्कृतिक विमर्श तय किए गए। आलोचकों और सांस्कृतिक विचारकों का एक बड़ा वर्ग मानता है कि इस परिवार की वैचारिक दिशा कभी […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

SP का पिछलग्गू बनकर नहीं रहना चाहती कांग्रेस

अजय कुमार UP Assembly Elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राज्य की सियासत का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है और 403 सीटों वाली इस विधानसभा में सत्ता की चाबी हासिल करने के लिए सभी प्रमुख दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय […]

Spread the love
Read More