उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर: IMD ने 16 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Untitled 2 copy 38
  • 31 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम, होगी बारिश

लखनऊ। यूपी में लगातार दो दिनों की बारिश के बाद ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज ठंडी हवाएं चलने से सर्दी और बढ़ेगी। हालांकि गुरुवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन घने कोहरे ने आम जनजीवन की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह और शाम के समय कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम रहने का अनुमान है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक इसी तरह के हालात बने रहने की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़े

मनाली में बर्फ पर अंडरगारमेंट में रील बनाती महिला इन्फ्लुएंसर का वीडियो वायरल, मंत्री विक्रमादित्य सिंह भड़के

UP के इन 16 जिलों में कोहरे का अलर्ट

बारिश के बाद प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से घने कोहरे की संभावना जताई गई है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है,  सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, इन इलाकों में खासकर सुबह के समय कोहरा ज्यादा असर दिखा सकता है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़े

जेलर राजेश राय को मिली कन्नौज जेल की जिम्मेदारी

यूपी में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने बताया है कि 31 जनवरी से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। एक फरवरी से तीन फरवरी तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। खासतौर पर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ, रायबरेली, सहारनपुर और आसपास के जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं। बारिश के चलते तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है।

Spread the love

CJP firm on Supreme Court order – Abhijit Dipke
Delhi Uttar Pradesh

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर CJP सख्त, अभिजीत दिपके बोले- छात्रों को परेशान किया गया तो फिर होगा बड़ा प्रदर्शन

FIR और आंदोलन से जुड़े मामले पर जताई चिंता, सरकार से पुराने आश्वासन पर अमल की मांग CJP vs Supreme Court Order: सुप्रीम कोर्ट की ओर से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन से जुड़ी याचिकाओं पर दिए गए अंतरिम आदेश के बाद पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने […]

Spread the love
Read More
Circumstances
Crime News Uttar Pradesh

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, शव फांसी के फंदे पर लटका मिला

परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को नीचे उतारा, बाद में दी पुलिस को खबर न्यू गणेशगंज में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Suspicious death of a woman : नाका हिंडोला थाना क्षेत्र स्थित न्यू गणेशगंज में रहने वाली 38 वर्षीय हिमानी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव […]

Spread the love
Read More
Nanak Ram
Crime News Uttar Pradesh

 विधायक निवास की ऊपरी मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानक राम भुर्जी की मौत

आत्महत्या और हादसे के बीच उलझी पुलिस ए अहमद सौदागर Nanak Ram Bhurji:  हजरतगंज थाना क्षेत्र के दारूलशफा स्थित नए विधायक निवास की ऊपरी मंजिल से गिरकर 55 वर्षीय पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नानक राम भुर्जी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका खून से लथपथ शव मंगलवार को बिल्डिंग के नीचे पड़ा मिलने […]

Spread the love
Read More